Viral Video: पति की गर्लफ्रेंड को पीट रही बीवी को मिला बच्चे का साथ, देखें कैसे मिलकर बुरी तरह से धोया?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला  पति की प्रेमिका को पीट रही है। लेकिन तभी उसे बच्चे का भी सपोर्ट मिल जाता है। 

Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh X

Viral Video: पिछले कुछ समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों का रिश्तों से विश्वास खत्म हो गया है।  पार्टनर की गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड को सरेआम पीटते हुए तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन ऐसा वीडियो पहली बार देखेंगे जब इस लड़ाई में एक छोटे बच्चे ने भी हाथ साफ किया है। दरअसल, एक महिला मॉल में पति की गर्लफ्रेंड को उसके साथ रंगे हाथों पकड़ लेती है। इसके बाद वो पीटना शुरु कर देती है। लेकिन तभी वहां पर मौजूद छोटा बच्चा भी पीटना शुरु कर देता है।

 पति की गर्लफ्रेंड को पीटती बीवी को मिला बच्चे का फुल सपोर्ट

ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के किसी मॉल का बताया जा रहा है। सरेआम पति की गर्लफ्रेंड को पीटती महिला के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो महिलाएं दौड़ती हुए मॉल की दुकान के अंदर घुसती हैं। एक महिला को बेरहमी से पीटना शुरु कर देती है। उनके साथ एक बच्चा भी मारपीट में शामिल हो जाता है। खबरों की मानें तो पति की गर्लफ्रेंड को देख महिला ने आपा खो दिया था। जिसके कारण उसने सरेआम की पिटाई शुरु कर दी।  इसके साथ ही इस पिटाई को देख आदमी गर्लफ्रेंड और बीवी को छोड़कर फरार हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन ये घटना  यूपी के किसी मॉल की बताई जा रही है। वीडियो को एक्स पर 28 मार्च को अपलोड किया गया है। इस पर 17000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।  एक यूजर लिखता है, ‘बच्चा भी बढ़िया फुल हाथ साफ कर रहा है,  मां ने फुल ट्रेनिंग के साथ  तैयार किया है’। दूसरा लिखता है,  ‘मुधमक्खियां लड़ती रहीं और भंवरा फुर्र हो गया’। तीसरा लिखता है, ‘हमको समझ नहीं आ रहा है लोग दो-दो रख रहे हैं हमें एक नहीं मिल रही है’।

 

 

Exit mobile version