---Advertisement---

Viral Video: पत्नी पीड़ित पति ने जज्बात बाहर निकालने का ढूंढा नायाब तरीका, वीडियो देख यूजर बोला ‘असली कलेश तो अब होगा’

Viral Video: पत्नी से दुखी आदमी का दर्द कैमरे पर फूटा। वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 26, 2024 4:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के रिश्ते के अनोखे वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। इन वीडियो को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि, वायरल होने के लिए कुछ कंटेन्ट क्रिएटर इस तरह के मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं। इन वीडियो में पति और पत्नी के रिश्ते का प्यार और तकरार देखने को मिलता है। एक ऐसा ही फनी वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर पत्नी पीड़ित पति इससे कनेक्ट कर पाएगा।

पत्नी से दुखी पति का फूटा दर्द

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी पत्नी के सामने भर-भरकर उसकी तारीफ कर रहा है। लेकिन पत्नी के पीछे वो उसकी बुराई में कुछ ऐसा बोल जाता है, जिसे देखकर यूजर बोलने लगता है कि, भाभी जी असली कलेश तो अब करेंगी। इस हंसाने वाले वीडियो को HasnaZarooriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि,” सुखी सफल वैवाहिक जीवन का राज.. कब कहां क्या बोलें।”

वीडियो में एक पति अपनी पत्नी के साथ चल रहा है और पत्नी की तारीफ करते हुए उसे सबसे अच्छा बता रहा है। इसके साथ ही उसे खुश रखने के लिए बोल रहा है। पत्नी को खुश करने के लिए वह कार का दरवाजा भी खुद ही खोलता है और उसके बाद अपने दिल का दर्द बयां करते हुए बताता है कि, वह अपनी पत्नी से दुखी हो चुका है। उसे कभी-कभी लगता है कि, वह गाड़ी को 200 की स्पीड पर बढ़ाकर गाड़ी से उतर जाए, इसके बाद वह जैसे ही गाड़ी के अंदर जाता है अपनी पत्नी की तारीफ करने लग जाता है। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी

इसे देखकर यूजर्स काफी फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, असली कलेश तो अब होगा। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, सही बात है। इस वीडियो को 25 अगस्त को शेयर किया गया था। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026