---Advertisement---

Viral Video: फोन लेने के लिए बीवी ने दी छत से कूदने की धमकी, चालाक पति ने किया कुछ ऐसा कि पलट गई बाजी

Viral Video: अपनी बात मनवाने के लिए पत्नी ने पति को छत से कूदने की धमकी दी लेकिन चालबाज पति ने किया कुछ ऐसा जिसे सुनकर बीवी के पैरों पर जमीन खिसक गई। यह वीडियो वाकई मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ले अब कूद जा, हां बिल्कुल सही पढ़ा अपने। कहते है पत्नी की जिद के आगे पति की एक नहीं चलती पर पति भी आजकल बहुत शातिर हो गए जिसका अंदाजा आप हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में देख सकते है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्नी अपने पति से मोबाइल दिलाने की जिद कर रही होती है पर पति के कानों पर जू नहीं रेंगती। ऐसे में Viral Video में पत्नी लगाती है अपना दिमाग और छत के किनारे पर जाकर जा चढ़ती है। नीचे पति आराम से चारपाई बिछाकर लेटा होता है।

वायरल वीडियो में पत्नी की चालाकी के सामने पति का चला शातिर दिमाग

Viral Video में पत्नी ऊपर छत से चिल्लाती है कि अगर फोन लाकर नहीं दिया तो वो छत से कूद जाएगी। ऐसे में पति तुरंत उठता है और चारपाई उठाने लगता है। पत्नी को लगता है उसका आइडिया काम कर गया पर यहां माजरा कुछ अलग था और वो मन ही मन ठानती है कि जब भी कुछ चीज चाहिए होगी ये तरीका सटीक काम करेगा। वहीं वायरल वीडियो में दूसरी तरफ पति चारपाई को लगाता है किनारे और पत्नी से कहता है अब कूद जा। पत्नी पति के इस एक्शन पर हक्की बक्की रह जाती है। पत्नी को जहां लग रहा होता है कि अब मोबाइल मिलने वाला है वहीं पति दिमाग लगाता है कि कहीं पत्नी चारपाई पर गिरकर बच न जाए तो इंतजाम पूरा होना चाहिए।

Husband Wife Viral Video को देखकर चटकारे लेने लगे यूजर्स

यूजर्स के बीच ये वायरल वीडियो काफी पसंद किया गया है और नैना सिंह नाम की यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। यूजर्स ने पति के दिमाग की दाद देते हुए लिखा कि अब ये यानी पत्नी कभी का कूदेगी। एक ही बार में पति ने ऐसा इलाज किया है कि झंझट ही खत्म कर दिया। इस Viral Video को अब तक करीब 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और इसे देखकर जाहिर है यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है। बहुत से यूजर्स ने इसपर हंसने वाली इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। पति पत्नी की इस तुनक मिजाजी के वीडियो लोगों को काफी पसंद आते है और क्रिएटर्स का काम भी लोगों का मनोरंजन करना होता है जो इस वीडियो ने बखूबी किया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026