---Advertisement---

Viral Video: हॉस्पिटल में लेबर पेन से तड़प रही थी बीवी, पति दोस्त के साथ मजे से खेल रहा था गेम , हरकत देख यूजर्स भड़के

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता का कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि, इस दौरान उसकी पत्नी प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी और आदमी अपने देस्त के साथ बहुत ही मजे से गेम खेल रहा था।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 28, 2025 12:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: किसी भी महिला के जीवन का सबसे खास पल होता है बच्चे के जन्म के दौरान उसके पति का साथ देना। कई कपल इस समय एक-दूसरे को काफी सपोर्ट भी करते हैं। लेकिन क्या हो जब कोई आदमी अपनी बीवी को इसी प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल के कमरे में छोड़कर कंप्यूटर पर अपने दोस्त के साथ Online Game का आनंद लेने लगे। इसकी कल्पना ही काफी अजीब है। लेकिन ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक पति का वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि, अपनी पत्नी को लेबर पेन में छोड़कर गेम खेल रहा है। Social Media पर जैसे ही लोगों ने इसे देखा उनका गुस्सा फूट पड़ा।

पत्नी को लेबर पेन में छोड़ गेम खेलता दिखा पति

ये Viral Video कब और कहां का है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे isaacbradshaw45 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 मार्च को अपलोड किया गया था।

Watch Post

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक अस्पताल का कमरा जहां पर एक कोने में कंप्यूटर के सामने बैठकर एक लड़का अपने दोस्ते के साथ गेम के मजे ले रहा है। वीडियो के ऊपर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये एक पति है जो कि, बीवी को लेबर पेन में छोड़कर दोस्त के साथ गेम खेल रहा है । वीडियो में प्रेग्नेंट महिला तो नहीं दिख रही है। लेकिन अस्पताल का रुम जरुर दिख रहा है।

Viral Video देख यूजर्स हुए आग बबूला

कोई भी पत्नी अपने पति से इस तरह की उम्मीद नहीं कर सकती है। लेकिन सोचिए जिसके साथ ये हुआ होगा, उस औरत की क्या हालत रही होगी? इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक लिखता है, ‘ऐसे आदमी को तुरंत छोड़ देना चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसे लड़के से कभी शादी नहीं करनी चाहिए’। तीसरा लिखता है,’ ये बाप बच्चे के लिए ठीक नहीं है’। इस वीडियो को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026