---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर लटक रहा तार दो बच्चों के लिए बना काल, हादसे का वीडियो दिल दहला रहा

Viral Video: बिजली के तार की चपेट में आए दो मासूम बच्चों का हुआ बुरा हाल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 22, 2024 12:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बरसात के महीने में अकसर बिजली के खंभे या फिर बिजली के तार की चपेट में आकर लोगों की मौत हो जाती है। इन घटनाओं के डरा देने वाले वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो काफी विचलित करते हैं। एक बार फिर से एक ऐसी ही घटना CCTV फुटेज में कैद हुई है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो कांप जा रहा है। दरअसल , इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो बच्चे साइकिल से सड़क पर निकल रहे थे तभी वह बिजली के तार की चपेट में आ गए। इन बच्चों में से एक की मौत हो गई एक बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

बिजली के तार की चपेट में आए दो मासूम

इस खौफनाक घटना के वीडियो को जनाब खान क्राइम रिपोर्टर नाम के एक्स अकाउंट पर डाला गया है। इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम आंध्रप्रदेश के कडपा इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों के चपेट में आए दो बच्चे। एक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है।”

Viral Video विचलित कर रहा

ये घटना काफी भयावह है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो छोटे-छोट लड़के साइकिल से गली की तरफ बढ़ रहे हैं तभी, वह बिजली के तार की चपेट में आ जाते हैं। इस दौरान ये दोनों काफी तड़प रहे हैं। बच्चों को बिजली की चपेट में आता देख कुछ लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना काफी मन को विचलित कर देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026