---Advertisement---

Viral Video: आंख में आंसू और हाथ में मेहंदी लगाई दुल्हन शादी से पहले पहुंची बॉयफ्रेंड के पास, आखिरी मुलाकात के दुखद अंत ने लोगों को किया इमोशनल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी से 2 घंटे पहले अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए दुल्हन बनी लड़की पहुंचती है। वीडियो का अंत जो होता है वह आपको भावुक कर देगा। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 14, 2025 2:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हाथ में मेहंदी लगी हुई लड़की दुल्हन के जोड़े में अपने प्यार के लिए दुल्हे का इंतजार करने के बदले शादी से 2 घंटे पहले बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं जहां कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कुछ इसे असली कहते हुए दिखे हैं। वायरल वीडियो आपको इमोशनल कर देगा जहां बॉयफ्रेंड से मिलने आई लड़की ने कुछ ऐसा किया जो लोगों के दिल को झकझोर रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी इस मोहब्बत की दात देते हुए नजर आएंगे जो वाकई खास है।

Viral Video में शादी को बचे 2 घंटे तो दुल्हन ने एक्स बॉयफ्रेंड से की मुलाकात

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जिसे 1.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं इस वीडियो को 39.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन बनी हुई लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचती है और फिर लहंगा संभालते हुए अपने प्यार तक पहुंच जाती है जिसे देखने के बाद बॉयफ्रेंड का चेहरा खिल उठता है। वीडियो में बताया जाता है कि “2 घंटे बचे हैं इस लड़की के फेरे शुरू होने में और यह आखिरी बार अपने एक्स से मिलने आई है। इस मोहब्बत को देखो यार इसने मुझे बहुत रिक्वेस्ट की एक बार मुझे उससे मिलना है।”

लड़की ने प्यार के सामने वायरल वीडियो में परिवार को दिया तवज्जो

वहीं इस वायरल वीडियो में यह भी बताया गया है कि लड़की अपने फैमिली वालों के प्रेशर में शादी कर रही है यह है सच्ची मोहब्बत जो मुकम्मल नहीं हो पाई। इसकी फैमिली को नहीं पता है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने एक्स बॉयफ्रेंड के गले मिलती है और फिर उसे छोड़कर वापस गाड़ी में आ बैठी है। वीडियो में लड़की से यह पूछा जाता है कि क्या वह उसके साथ रहना चाहती है तो वह रोते हुए जवाब नहीं देती है। फैमिली के सामने अपने प्यार को कुर्बान करने वाली इस लड़की के वीडियो ने लोगों को इमोशनल कर दिया।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026