---Advertisement---

Viral Video: महिला ने अंकल बोलकर पूछा ‘छोले भटूरे की दुकान’, लड़के ने फुल टशन में मारे देसी डायलॉग तो हुआ ये अंजाम

Viral Video: वायरल वीडियो में महिला ने अंकल बोलकर लड़के से छोले भटूरे की दुकान पूछी लेकिन बदले में जब लड़के ने जवाब दिया तो उसे कहते खाने पर गए चांटे, वायरल वीडियो आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के दौर में वायरल वीडियो को लेकर लोगों में किस कदर जुनून है यह बताने की जरूरत नहीं है जहां दिन भर में आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसे Video मिल जाएंगे। हालांकि इनमें से कुछ काफी मजेदार होते हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक पाती है। ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां राह चलते लड़के को रोक कर एक महिला ने अंकल कह दिया लेकिन लड़के ने जिस तरह से महिला को जवाब दिया वह सुनकर बावली हुई महिला ने चांटा लगा दिया। Viral Video में महिला ने अंकल बोलने की तो गलती कर दी लेकिन लड़के ने जो किया वह सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।

लड़के ने वायरल वीडियो में महिला को डायलॉग बोलकर बेइज्जती करने की कर दी गलती

Viral Video की शुरुआत एक लड़के से होती है जो रास्ते पर फोन चलाते हुए जा रहा होता है तभी पीछे से एक महिला आकर रूकती है। वह स्कूटी पर होती है जो कहती है “एक्सक्यूज मी ये शुक्र बाजार में सबसे अच्छे छोले भटूरे कहां मिलेंगे अंकल जी।” ऐसे में पहले तो लड़का उस महिला को गौर से देखता है और फिर कहता है, “देख छोरी यहां से सीधा जाकर उल्टे हाथ को मुड़ जईयो फिर पार्क के पास से बबलू छोले भटूरे है उसकी बात ही कुछ और है लाडो।” इतना सुनते ही महिला जो करती है वह देखकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।

लड़के को चांटा मार Viral Video में रवाना हुई महिला

वहीं इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि महिला जोरदार चांटा लड़के को लगाती है और कहती है, “शर्म कर ले तू तेरी मां की उम्र की हूं लाडो बोल रहा है।” इससे पहले कि लड़का कुछ बोल पाता वह वहां से रवाना हो जाती है। Viral Video में लड़का कंफ्यूज होता है और कहता है अरे मैं अंकल जी वह महिला को रोकने की कोशिश करता है लेकिन वह तो वहां से जा चुकी होती है। @GurmeetBha53034 x चैनल से Video को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया देख रहे हो विनोद और इसे 19000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026