---Advertisement---

Viral Video: पीरियड्स से परेशान लड़की ने टूरिस्ट से की मदद की मांग, देखें सरेआम क्या हुआ खेला जिसके बाद आपस में भिड़े यूजर्स

Viral Video: पीरियड्स से परेशान लड़की ने मदद के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है। जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2026 5:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए इसका कुछ पता नहीं चलता और ऐसे में लोगों में जागरूकता फैलाने की होड़ भी मची हुई है। वहीं इस सबके बीच पीरियड्स से परेशान एक लड़की ने ऐसा किया जिसके बारे में शायद किसी ने स्क्रिप्टेड होने की उम्मीद भी नहीं की होगी। वह खुलेआम पब्लिक में पीरियड्स को लेकर अजनबी के विचारधारा पूछने के लिए कुछ ऐसा किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है।आइए जानते हैं आखिर वीडियो में ऐसा क्या हुआ जिसने लोगों को जहां एक तरफ दिल जीता है तो दूसरी तरफ कुछ लोग खिलाफ खड़े हो गए हैं।

पीरियड्स को लेकर लड़की ने कैसे समाज को किया जागरूक

वायरल वीडियो की शुरुआत एक लड़की से होती है जो अपने पास आए दो लड़कों से कहती है कि वह पीरियड्स की वजह से परेशान है और वह अपनी सीट से नहीं उठ सकती। वह यह भी कहती है कि उसका फोन डिस्चार्ज हो गया हैं जिसकी वजह से वह सैनिटरी पैड्स नहीं खरीद पा रही है और उसके पास पैसे भी नहीं है। क्या अजनबी लड़के उसके लिए पैड्स ला सकते हैं। वहीं वायरल वीडियो में जब लड़का यह कहता है कि वे टूरिस्ट है और उन्हें नहीं पता है कि आखिर दुकान कहां है तब लड़की उसे रास्ता बताती है।

Viral Video को लेकर क्यों भिड़ गए सोशल मीडिया पर लोग

वहीं वायरल वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि कुछ देर के बाद लड़के सैनिटरी पैड्स लेकर भी आते हैं। इसके बाद लड़की इस बात का खुलासा करती है कि यह उनके लिए सोशल एक्सपेरिमेंट था जिसमें वह यह जानना चाहती थी है कि आखिर वह पीरियड्स और ऐसी स्थिति को लेकर क्या सोचते हैं। वहीं वायरल वीडियो को देखकर लोग भिड़ गए। जहां कुछ लोगों का कहना है कि इस स्क्रिप्टेड वीडियो को दिखाने का कोई फायदा नहीं है। कुछ लोग बस इसे वायरल होने के लिए बता रहे हैं तो कुछ लोग लड़के की सराहना कर रहे हैं जिन्होंने उस लड़की की मदद की।

फिलहाल इंटरनेट पर यह वीडियो काफी चर्चा में है जहां सिख लड़के ने बिना सोचे लड़की की मदद की। वहीं @Vishwas1228 x पर वीडियो को 72000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Monalisa

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026

Ghaziabad Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 13, 2026