---Advertisement---

Viral Video: जिस लड़के ने महिला को ट्रेन से कटने से बचाया, उसी को औरत ने दिखाया एटीट्यूड , यूजर्स बोले ‘थैंकलैस.. ‘

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला की जान बचाते लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद महिला जो रिएक्शन देती है , उसे देख यूजर्स को गुस्सा आ गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 8, 2025 2:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ये बात तो आपने सुनी ही होगी कि, मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। लेकिन क्या हो जब फरिश्ता बनकर पहुंचे इंसान को ही कोई बेइज्जत कर दे। सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस औरत को युवक ने ट्रेन से कटने से बचाया, लेकिन तभी महिला ने ऐसा रिएक्शन दिया कि देखने वाले इस महिला को ट्रोल करने लगे। वो बोलने लगे कि, ये कितनी नाशुक्री है।

लड़के ने बचाई जान, महिला ने दिखाया एटीट्यूड

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक महिला चलती हुई ट्रेन से उतर रही है।

Watch Video

इस दौरान वो काफी जल्दी में है। लेकिन तभी अचानक से उसका पैर फिसल जाता है और वो ट्रेन के नीचे आकर कटने वाली ही होती है। तभी वहां पर एक युवक अक्ल और तेजी दिखाते हुए उसे बचा लेता है। जान बचने के बाद महिला युवक के साथ बहुत बुरा बर्ताव करती है। वो उसे थैंक्स बोलने की जगह झटक देती है और आगे चली जाती है। जिस लड़के की वजह से महिला की जान बची वो उसे ही बेइज्जत कर देती है। इस Viral Video को देख यूजर्स को काफी बुरा लग रहा है और उसका बर्ताव चौंका रहा है।

Viral Video देख यूजर्स को लग रहा बुरा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल पर 8 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 8600 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, महिला ने लड़के के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। दूसरा लिखता है, इसने धन्यवाद तक नहीं बोला इसकी कीमत मिलियंस डॉलर से ज्यादा थी। तीसरा लिखता है, नो थैंक.. ये शर्मनाक व्यवहार है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026