---Advertisement---

Viral Video: रील्स में 360 डिग्री कैमरा व्यू के लिए महिला ने लगाया धांसू देसी जुगाड़, अकल देख इंजीनियर भी पीट लेंगे माथा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रील्स बनाने के लिए महिला ने कुछ इस तरह का जुगाड़ निकला जिसे देखने के बाद आपको हैरानी होगी। कैमरा घुमाने का झंझट भी हुआ खत्म, आइए देखते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 2:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल लोग वीडियो बनाने के लिए कई जुगाड़ करते हुए नजर आते है। वीडियो को अलग-अलग एंगल से शूट करते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन क्या कभी सोचा है कि किस तरह से एक मोबाइल फोन से 360 डिग्री कैमरा व्यू को आप देख सकते हैं वो भी हाथ में बिना पकड़े। वीडियो बनाने के लिए आपको यह देसी जुगाड़ देखने की जरूरत है जिसके बाद हंसी तो जरूर आएगी लेकिन आप तारीफ करते हुए भी नहीं थकेंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वीडियो बनाने के लिए महिला ने कुछ इस तरह से अपने अक्ल का इस्तेमाल किया कि देखने वाले हैरान रह गए।

रील्स बनाने के लिए बेस्ट जुगाड़

वीडियो बनाने की शौकीन यह महिला कैमरा को चारों तरफ घूमने की झंझट को छोड़ कुछ ऐसा करती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद सबको हैरानी होगी। दरअसल इस महिला ने पंखे के सहारे एक डंडे को लटका कर उसमें अपने मोबाइल फोन को चिपकाई हुई नजर आई। इसके साथ ही उसने पंखे को स्लो कर स्विच ऑन किया। ऐसे में पंखा जैसे-जैसे घूम रहा है वह महिला भी चारों तरफ से डांस करती हुई रील्स बना रही है जो वाकई काफी जबरदस्त है।

हाथ में मोबाइल पकड़ने की अब नहीं है जरूरत

यहां महिला चारों तरफ घूम-घूम कर एक्सप्रेशन दिखाकर रील्स बनाने की कोशिश में है। बिना हाथ में मोबाइल लिए वीडियो बनाने के लिए महिला ने जिस तरह से अपने दिमाग का इस्तेमाल किया उसे देखने के बाद आप भी हिल जाएंगे। indrapankaj07 इंस्टाग्राम चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “वीडियो बनाने का जुगाड़।” इसे अब तक आठ लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 21 जून को जारी इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो देख लोग क्या कह रहे

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “भाई इन्हें तो अवार्ड मिलना चाहिए।” तो दूसरे ने कहा यही सब देखकर हमें भारतीय होने पर गर्व होता है। एक ने कहा यह आविष्कार भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए तो दूसरे ने कहा टेक्नोलॉजी जुगाड़। एक ने लिखा, “यह टैलेंट सिर्फ भारतीय के पास में है।” तो दूसरे ने कहा अब तो मानोगे ना की औरतों का दिमाग घुटने में नहीं होता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026