---Advertisement---

Viral Video: बाल पकड़कर गिराने वाले आदमी को महिलाओं ने घेरा, चप्पलों से पीट-पीटकर निकाली सारी चर्बी

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक आदमी को चप्पलों से पीटते महिलाओं के झुंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। युवक पर आरोप है कि, वो छेड़छाड़ के साथ मारपीट कर रहा था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2026 5:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। यहां पर महिलाओं के झुंड ने एक आदमी को गली में घेर लिया। इसके बाद चप्पलों की बारिश करके सारी हेकड़ी निकल दी। पीट रहे आदमी पर आरोप है कि, वो एक महिला को बार-बार छेड़ता था। हद तो तब हुई जब उसने जमीन पर बाल  पकड़कर गिरा लिया और मारना शुरु कर दिया। इसी कारण महिलाएं  गुस्से में लाल हो गई और मौका मिलते ही आदमी को पीट डाला। सोशल मीडिया पर अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मनचले को महिलाओं ने गली में घेरकर पीटा

कानपुर से आया ये वायरल वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘कानपुर के जरौली गांव में, 9 मार्च को बार-बार अपराध करने वाले विकास पंडित ने एक महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

देखें वीडियो

जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने उसे चप्पलों से बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई; पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ सहित तहत धाराओं में मामला दर्ज किया है।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक साथ कई सारी औरते आदमी को चप्पलों से पीट रही हैं। वहीं, आस-पास भी काफी सारे लोगों की भीड़ है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे औरतों की तारीफ 

ये वायरल वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है?  इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे  17 मार्च को एक्स पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो पर 21000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘चप्पल जस्टिस सिस्टम एक्टिवेटेड देसी स्टाइल सुप्रीम कोर्ट’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसे ही मारना चाहिए इन जैसे लोगों को’।वहीं, ‘काफी सारे लोग महिलाओं का सपोर्ट कर रहे हैं’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now