---Advertisement---

Viral Video: वाह! बहन को बॉयफ्रेंड से बात करता देख भाई ने दे डाली अनोखी सीख, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कायल

हाल में एक Viral Video सामने आया है जिसमें, भाई अपनी बहन को बॉयफ्रेंड से बात करता देख गुस्सा नहीं होता, बल्कि वह तो उसे एक अनोखी सीख देता नजर आता है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 26, 2024 3:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हमने अकसर सुना है कि, बहनें अपने भाइयों से काफी डरती हैं। और जब बात रिलेशनशिप की हो तब तो, वह उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की भनक तक नहीं लगने देती और छुप-छुपकर उससे बात करती है। यहीं आपने यह भी कई बार सुना होगा कि, अगर भाई अपनी बहन को उसके बॉयफ्रेंड से बात करता देख ले तो वो आग-बबूला हो जाता है। लेकिन कुछ भाई अलग होते हैं। जी हां इस बात को सच साबित करने, आज हम आपके लिए एक बेहतरीन वायरल वीडियो ढूंढ कर लाए हैं। जिसमें भाई अपनी बहन को बॉयफ्रेंड से बात करता देख गुस्सा नहीं होता और उसे एक अनोखी सिख देता है, जिसे सुन आप भी उसके कायल हो जाएंगे। चलिए जानते हैं आखरी उसने क्या कहा।

Viral Video में बहन को बॉयफ्रेंड से बात करता देख भाई ने दे डाली अनोखी सीख

इस तेजी से वायरल होती वीडियो को Asarpal Singh नामक एक्स अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही है, अचानक वहां उसका भाई आ जाता है और कहता है “होली कर ली बात” इसके जवाब में लड़की ने कहा “तू यकीन नहीं करेगा और यकीन तो मुझे भी नहीं होरा कि मैं किसी इंसान से इतनी बात कर सकती हूं।..वो क्या ही बात करता है न, कल हमने पूरी रात बात की और अभी भी उसे टाइम मिला न उसने मुझे कॉल कर ली। तू ही बता इतना टाइम और एफर्ट्स देने वाला बंदा कहां मिलता है”

यह सब सुनकर लड़की का भाई कहता है “ओ एफर्ट्स की कदरदान, खुलके बोलना अटेंशन की भूखी है तू और हर दूसरा लौंडा न ऐसे ही करता है शुरुआत में इतनी अटेंशन देंगे कि हद ही नहीं होती। मतलब इतनी बात करेगा कि पूछो मत खाना छोड़ देगा, बाते करना छोड़ देगा दोस्तों से बात करना छोड़ देगा..यहं तक वो प्रेशर रोक-रोक कर तुझसे बात करेगा। और जैसे ही थोड़ा टाइम बीता न फिर वो बन जाता है कहीं का शहंशाह और तुम्हें समझता है अपनी कोई कनीज..खाना खा रहा हूं बाद में बात करूंगा, कॉल आ रही है बाद में बात करूंगा, काम कर रहा हूं बाद में बात करूंगा..फिर उसको अपने काम ही काम नजर आएंगे। तो मुन्नी इतना मत समझो शुरुआत में सब इतना अटेंशन देते हैं फिर थोड़ी देर बाद में घर की मुर्गी दाल बराबर।”

असल जिंदगी में भी होता है ऐसा

इसी के साथ आपको बता दें, जो सब कुछ इस लड़की के भाई ने बताया है वह असल जिंदगी में भी लड़कियों के साथ होता है। शुरुआत में तो लड़के उन्हें पूरा टाइम देते हैं और कुछ समय बाद सब भूल जाते हैं और इग्नोर करने लगते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026