---Advertisement---

Viral Video: ‘ये क्या उठा लाया इसकी एक्सपायरी…’ पत्नी के सवाल को सुने बिना पति ने दिया जवाब, लोग बोले- ‘कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना’

Viral Video: बिजी पति से पत्नी ने किया रोमांटिक सवाल लेकिन जवाब सुनने के बाद लगा 440 वोल्ट का झटका, इस वीडियो को देखने के बाद आप हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2024 7:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी (Husband Wife Video) के बीच तीखी जंग के वीडियो लोग काफी पसंद करते हैं और इसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पति पत्नी के रिश्ते पर बने कई वीडियो मौजूद है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी अपने पति से रोमांटिक अंदाज में पूछती है कि जब हमारी शादी को 1 साल हुआ था तब आप क्या सोचते थे मेरे बारे में। लेकिन पत्नी के सवाल को सुने बिना पति ने जवाब दिया और यह उस पर भारी पड़ा। हालांकि कंटेंट क्रिएटर का यह वीडियो (Viral Video) सिर्फ फन और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया लेकिन यह आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा।

Viral Video में पत्नी का सवाल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत एक पति और पत्नी से होती है जहां पति बाजार से लाए हुए सामान को चेक कर रहा है। वहीं पत्नी आकर कहती है कि हमारी शादी को कितने साल हो गए हमारी नई-नई शादी हुई थी शादी को 1 साल हो गए थे तब आपके मन में मेरे लिए क्या ख्याल आता था। इसके बाद पति एक डब्बे को उठाता है और उसे देखते हुए कहता है, “अरे यार ये क्या उठा लिया।” इतना सुनने के बाद पत्नी चौक जाती है और अपने पति को देखने लगती है।

Viral Video में पति का जवाब सुन पत्नी को लगा सदमा

पति इतने पर ही नहीं रुकता है और वह आगे कहता है, “इसकी तो एक्सपायरी भी नहीं है वापस भी नहीं होगा। यह कब तक झेलना पड़ेगा मुझे, क्या यार दिमाग ही नहीं है मेरे से, मैं कोई सही काम नहीं करता हूं।” इतना बोलकर पति चला जाता है और पत्नी बेचारी सदमे में होती है।

Viral Video पर लोग ले रहे चुटकी

यह वीडियो आपको हंसाने के लिए काफी है और यही वजह है कि इसे 57000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। manishavikram05 इंस्टाग्राम चैनल से 27 अक्टूबर को जारी इस वीडियो को 1.2 मिलियन व्यूज मिले हैं और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना। एक ने कहा दिल की बात कहने का बहुत ही अच्छा आईडिया। एक ने लिखा आज का बेस्ट वीडियो रील। एक ने लिखा मौत से खेल रहा है ये।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026