---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ के मुंह में हाथ डाल कर बच सकते हैं, लेकिन बीवी के नहीं ! यूजर बोला ‘बच के रहना पड़ेगा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर पत्नी के मुंह में हाथ डाल रहे पति का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद जो उसकी हालत होती है, उसे देख यूजर्स मगरमच्छ को ही अच्छा बताने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 30, 2025 4:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या बीवी खूंखार शिकारी मगरमच्छ से भी खतरनाक होती है? ये सवाल हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बोल रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि, मगरमच्छ से तो बचा जा सकता है लेकिन बीवी से नहीं। आपको बता दें, इंटरनेट पर दो मिक्स वीडियो वायरल हो रहे हैं।पहले में आदमी मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर बच जाता है और दूसरे में पति जब अपनी बीवी के मुंह में हाथ डालता है तो उसे दिन में तारे नजर आ जाते हैं। ये एक Funny Video है। इसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया बीवी से बच कर रहना।

बीवी के मुंह में हाथ डालकर बुरा फंसा आदमी

बीवी और मगरमच्छ की तुलना करता ये Viral Video एक्स पर Masoom pari नाम के हैडल से पोस्ट क्या गया है।

Watch Video

वीडियो के साथ “इंसान मगरमच्छ से तो बच सकता है लेकिन बीवी से नहीं” का कैप्शन लिखा है। लोगों के मनोरंजन के लिए इस वीडियो को दो वीडियो को जोड़कर बनाया गया है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी खूंखार मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालता है लेकिन वो हैरतअंगेज तरीके से बच जाता है। इसी को प्रैक्टिस कर रहा एक आदमी अपनी बीवी के मुंह में हाथ डाल देता है। उसकी ये हरकत जिंदगी की सबसे खतरनाक मिस्टेक बन जाती है । क्योंकि महिला उसका हाथ जोर से काट लेती है, जिसके बाद वो दर्द से बिलबिलाने लग जाता हैं।

Viral Video देख यूजर्स को आ रही हंसी

इस मजेदार वीडियो को एक्स पर 29 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 95000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इसने भी मगरमच्छनी का मुंह समझ कर हाथ फंसाया है।’ दूसरा लिखता है, ‘बच के रहना पड़ेगा।’ इसके साथ ही तीसरा लिखता है ‘बीवी से नामुमकिन है।’ इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स फनी इमोजी बनाकर काफी हंस रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026