---Advertisement---

Viral Video: पेट्रोल भरवाते हुए पगलाया युवक, पलक झपकते ही पुलिसवाले का मुंह फोड़ा, देखें वीडियो

Viral Video: मध्य प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पेट्रोल डलवाने आया युवक पुलिसकर्मी पर हमला कर रहा है। ये घटना काफी हैरान करने वाली है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 26, 2026 1:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मिडिल ईस्ट में चल रहे विवाद का असर तमाम सारे देशों के ऊपर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल को लेकर भारत में भी लोगों के बीच खौफ का माहौल है। हालंकि अभी तक देश में फ्यूल की कमी नहीं हुई है। लेकिन इस बीच  मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था। लेकिन अचानक से उसने पुलिस वाले के मुंह पर टंकी का ढक्कन दे मारा है। इसके साथ ही मारपीट करने की भी कोशिश की है। ये घटना बड़वानी जिले के जुलवानिया के पेट्रोल पंप की है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

पेट्रोल भरवाने आए युवक ने पुलिसकर्मी  को पीटा

मध्य प्रदेश के जुलवानिया  जिले से आया ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर  abpnewstv ने पोस्ट किया है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है , ‘मध्य प्रदेश के बड़वानी और खरगोन जिलों में प्रशासन की अपील के बावजूद आज भी पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए वाहन चालको की भीड़ लगी रही। इस बीच बड़वानी जिले के जुलवानिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक वाहन चालक ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला बोल दिया।’

Viral Video पर क्या बोली पुलिस?

पीड़ित पुलिसकर्मी का नाम अखिलेश है। इस वायरल वीडियो पर जुलवानिया के थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि, पेट्रोल पंप पर एक युवक लाइन तोड़कर फ्यूल भरवा रहा था लेकिन जब पुलिसकर्मी के द्वारा उसे टोका गया तो उसने हमला कर दिया। आरोपी लड़के ने पुलिस वाले के मुंह पर पेट्रोल का ढक्कर फेंक कर मारा। जिसके कारण वो घायल हो गया है। वहीं, मारपीट करने की भी कोशिश की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़का बाइक पेट्रोल पंप पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और युवक की तलाश में जुट गई है। ये घटना बुधवार की बताई जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

मार्च 26, 2026

Viral Video

मार्च 26, 2026

Nitish Kumar

मार्च 26, 2026

Kangana Ranaut

मार्च 26, 2026

Elvish Yadav

मार्च 26, 2026

Jaya Bachchan

मार्च 26, 2026