---Advertisement---

Viral Video: जिम में युवक ने खोया सुध, बेहोश लड़के पर गिरी अलमारी, जानें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जिम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़का अचानक से अलमारी के पास जाकर बेहोश हो गया। इसके बाद उसके ऊपर अलमारी गिर गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2025 12:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर जिम में वर्कआउट करते हुए हादसों का शिकार हुए लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद हैरानी भी होती है। यही वजह है कि, वर्क आउट के दौरान लोगों को अच्छी डाइट लेने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। एक ऐसा ही Viral Video इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें एक लड़का वर्क आउट के दौरान अचानक से अलमारी के पास जाता है और बेहोश होकर गिर जाता है। इस दौरान उसके ऊपर लकड़ी की भारी अलमारी भी गिर जाती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से वो बच जाता है।

जिम में लड़के पर गिरी अलमारी

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Deadly Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ” हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित एक जिम में एक लड़का अचानक बेहोश हो गया और रैक के नीचे फंस गया। मुजेसर के 16 वर्षीय अभिमन्यु लांबा ने समझदारी से काम लिया और उसकी जान बचाई।” इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक लड़का अचानक से बेहोश होकर अलमारी के साथ गिर जाता है। वो इसके नीचे दब चुका है। तभी वहां पर मौजूद अन्य युवक समझदारी दिखाते हुए अलमारी को उठाता है और उसकी जान को बचाता है। सही समय पर युवक को निकल लिया गया। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 12 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 4 लाख 18 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आजकल पता नहीं ये अचानक क्या हो जा रहा है युवाओं को? दूसरा लिखता है ‘कितनी लापरवाही है अगर कोई नहीं देखता तो लड़के की जान जा सकती थी।’ तीसरा लिखता है, ‘बिना खाए ज्यादा वर्क आउट कर लिया होगा। जिसकी वजह से इसकी ये हालत हुई है। ‘

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Kapoor

जून 26, 2026

Weight Loss

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Jalaun Viral Video

जून 25, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026