---Advertisement---

Viral Video: बॉडी बनाने का शौक कहीं बन ना जाए काल, जिम का खौफनाक वीडियो रुह कंपा देगा

Viral Video: जिम करते हुए लड़का हुआ हादसे का शिकार।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2024 12:58 अपराह्न | Updated: सितम्बर 19, 2024 2:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इन दिनों युवाओं में जिम जाकर बॉडी बनाने का काफी क्रेज बढ़ गया है। फिट दिखने के लिए वह जिम और योगा जैसी तमाम जगहों पर जाते हैं और पसीना बहाकर अपने आप को फिट रखने की कोशिश करते हैं। अपने शरीर का ध्यान रखना बहुत अच्छा माना जाता है और सभी को एक्सरसाइज करनी भी चाहिए। लेकिन कभी-कभी फिट रहने का ये ही जुनून इतना भारी पड़ जाता है कि, लोगों की जान पर बन आती है। आज के Viral Video में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़का जिम में लापरवाही का शिकार हो गया है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

जिम का डरा देने वाला Viral Video

ये Viral Video साल 2023 का है लेकिन एक्स पर दोबारा से साल 2024 में शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का बार्बेल जिसे लोहे की रोड करते हैं उसे उठाता हुआ दिख रहा है। चेस्ट एक्सरसाइज करने के लिए ये लड़का बार्बेल को जैसे ही उठाता है वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और ये बार्बेल उसकी गर्दन में अटक जाता है। ये बार्बेल काफी भारी है। ये लोहे की रोड जैसे ही लेटे हुए लड़के के गले में फंसती है उसका चेहरा लाल हो जाता है और वो बेबस होकर तड़पना शुरु कर देता है। इस लड़के के आस-पास कोई दिख नहीं रहा है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। ये Viral Video काफी विचलित करने वाली है।

Viral Video मन को विचलित कर देगा

नोट: नीचे वाले जिम वीडियो पर ये खबर बनाई गई है।

इस Viral Video को DENIE.. नाम के एक्स अकाउंट पर 17 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 30 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो के अंत में लड़के के साथ क्या हुआ ये पता नहीं चल सका, क्योंकि ये वीडियो खत्म हो गई। लेकिन ये वीडियो जितनी भी है काफी डराने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

अगस्त 18, 2026

Liver Health

अगस्त 18, 2026

Health Tips

अगस्त 18, 2026

Viral Video

अगस्त 17, 2026

Cancer

अगस्त 17, 2026

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026