---Advertisement---

Viral Video: ‘गली के पागल कुत्तों ने..’ Son of Sardaar 2 देख लड़के ने खोया संतुलन, Ajay Devgn की फिल्म को बुरी तरह से धोया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वो Ajay Devgn की आज ही रिलीज हुए फिल्म Son of Sardaar 2 को बुरी तरह से रोस्ट कर रहा है। लड़के की वीडियो को यूजर्स रियल रिव्यू बता रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 1, 2025 4:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मोस्ट अवेटेड Ajay Devgn की फिल्म Son of Sardaar 2 को आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म पर ऑडियंस का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। Mrunal Thakur और Ravi Kishan की एक्टिंग को कुछ लोग ओके-ओके बता रहे हैं। फिलहाल अभी तक इसका कलेक्शन सामने नहीं आ सका है। लेकिन सोशल मीडिया पर Son of Sardaar 2 Reviews देते हुए एक लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वो बुरी तरह से फिल्म को रोस्ट कर रहा है और जमकर क्लास लगा रहा है। सन ऑफ सरदार 2 देखने के बाद लड़का बोल रहा है कि, उसे गली के पागल कुत्ते ने काट लिया था।

Ajay Devgn की फिल्म Son of Sardaar 2 को लड़के ने किया रोस्ट

Ajay Devgn की फिल्म Son of Sardaar 2 का रिव्यू देते इस लड़के के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Jaiky Yadav नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन लिखा है, “मैं Son of Sardar 2 देखने जाने वाला था मगर फिर मैंने ये वीडियो देख ली।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़क इस फिल्म की भर-भरकर बुराई कर रहा है। वो बोल रहा है कि, मुझे मेरी गली के पागल कुत्ते ने काट लिया था इसलिए मैं इसे देखने चला गया। लड़का कह रहा है कि, इस फिल्म को देखने के बाद मैं और भी ज्यादा परेशान हो गया हूं। लड़के का कहना है कि, इस मूवी में दो ही चीज अच्छी हैं इंटरवेल और एग्जिट। इस दौरान वो फिल्म की पूरी कास्ट पर काफी गुस्सा दिखा रहा है। लड़के को देखकर ऐसा लग रहा है कि, इस फिलम ने उसके दिमाग पर सीधे असर किया है।

Viral Video देख यूजर्स को आ रही हंसी

सन ऑफ सरदार 2 के रिव्यू देते इस लड़के का Viral Video एक अगस्त यानी की आज ही पोस्ट किया गया है। इस पर 1 लाख 15 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियांएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “क्या ईमानदार रिव्यू दिया है बंदे ने।” दूसरा लिखता है, “पान मसाला का खा खाकर इनका दिमाग चल गया है, सब उसी का असर है, जिस तरह से पान मसाला स्वास्थ्य के लिए, हानिकारक होता है उसी तरह से अब बॉलीवुड भी समाज के लिए हानिकारक बन चुका है ।” वहीं तीसरा लिखता है कि, “नेगेटिव रिव्यू करने के कितने पैसे मिले हैं?”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jr NTR

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026

Thyroid

मार्च 9, 2026