---Advertisement---

Viral Video: शोरूम के ‘मजनू’ मिजाज मालिक का लड़की ने किया इलाज, पुलिस के सामने ही बॉस की पिटाई कर दी शर्मनाक सजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर बॉस की पिटाई करती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पुलिस के सामने ही पीट रहा है। ये  घटना भिलाई के मारुति सुजुकी शोरुम से जुड़ी हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 25, 2026 2:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आशिक मिजाज मालिक की पिटाई करती युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की पुलिस वालों के समाने ही उस पर स्याही फेंकते हुए लाते-घुसे बरसा रही है। खबरों की मानें तो पीट रहा आदमी मारुति सुजुकी कार के शोरुम का CEO बताया जा रहा है। आदमी पर आरोप है कि, वो काम करने वाली महिला कर्माचारियों पर गंदी नजर रखता था। इसी को लेकर सभी लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही पुलिस के सामने पीटा भी है। वीडियो में पीट रहे आदमी का नाम अंकित आनंद बताया जा रहा है। वो कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत है। ये घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई इलाके के नेहरू नगर की है।

आशिक मिजाज बॉस की महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने की भयंकर पिटाई

बॉस की पिटाई करती युवती के वायरल वीडियो को एक्स पर Pradeep Kumar नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देत हुए लिखा है कि, ‘भिलाई के नेहरू नगर स्थित Maruti Suzuki शोरूम में उस वक्त हंगामा मच गया,जब महिला।कर्मचारी ने CEO पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए स्याही फेंक दी। गुस्साई कर्मचारी ने पुलिस के सामने ही CEO को थप्पड़ और लात भी मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया परतेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कई महिला कर्मचारियों ने भी CEO के खिलाफशिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुलिस के सामने ही एक युवती अपने सीनियर पर पहले स्याही फेंकती है। इसके बाद थप्पड़ों से  मारना शुरु कर देती है। इतना ही नहीं वो लात भी मारती है। पुलिस के सामने जब लड़की छेड़छाड़ के आरोपी को सबक सिखा रही थी तो कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। अब यही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। युवकी की हिम्मत की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video पर पुलिस अधिकारी का बयान

शोरुम के उच्च अधिकारी अंकित आनंद की पिटाई और उस पर लगे आरोपों पर भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि,  ‘जुनवानी स्थित चौहान ऑटोमोबाइल्स में GM पद पर कार्यरत अंकित आनंद के खिलाफ महिला कर्मचारी अमृता सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी लगातार अभद्र मैसेज भेजता था और महिला के साथ छेड़छाड़ करता था।’ आदमी पर शोरुम की चार महिलाओं के द्वारा ये गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का बयान दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026

Weight Loss

मई 24, 2026

Viral Video

मई 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

मई 24, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026