---Advertisement---

मुंबई मेट्रो स्टेशन की LED पर लिखा है ऐसा मैसेज जिसे देख चौंक जाएंगे आप, देखें Viral Video

मुंबई में एक साइन बोर्ड पर पिछले काफी समय से आपत्तिजनक मैसेज चल रहा था। लोगों ने जब इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया तब जाकर नगर निकाय की आंखें खुली।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 21, 2023 5:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना के बाद अब मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे मेट्रो स्टेशन के डिस्प्ले पर ऐसा कुछ चल गया है, जिसकी वजह से हड़कंप सा मच गया है। बताया जा रहा है कि ये मैसेज काफी दिनों से प्रदर्शित हो रहा है लेकिन मेट्रो के लोगों ने अभी तक इसका ध्यान नहीं दिया है। जब यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तब जाकर प्रशासन की आंखें खुली। वहीं मेट्रो स्टेशन के पास ये साइन बोर्ड कैसे लगा फिलहाल अभी तक इसकी जानकारी मिल नहीं पाई है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस वीडियो को बनाया और नगर निकाय के ट्वीटर पर शेयर किया।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना

नगर निकाय की टीम लगातार डिसप्ले बोर्ड को लगाने वाले लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ढूंढ रही है। लोगों का कहना है कि मुंबई के लिए ऐसी घटना कोई पहली बार नहीं घटित हो रही है। इससे पहले भी कई जगह पर इसी तरह के बोर्ड लगे हुए दिखाई दिए थे। अभी अगर हाल फिलहाल की बातें करें तो नवी मुंबई के एक स्पीड लिमिट साइन बोर्ड पर भी गलत जानकारी काफी समय तक प्रदर्शित की जा रही थी। लोगों ने जब इस बोर्ड को देखा था तो काफी नाराजगी भी जाहिर की थी।

बता दें कि स्पीड-लिमिट साइन बोर्ड के इस मैसेज को भी आने – जाने वाले लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था जिसके बाद कुछ लोगों ने ऐसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया था। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था तब जाकर मुंबई पुलिस की आंखें खुली थी।

Also Read: हिंदी बोलने के लिए मशक्कत करती नजर आईं Nysa Devgan, वायरल वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

जनवरी में भी मामला आया था सामने

मुंबई में स्थित हाजी अली जक्शन पर भी इसी तरह का कुछ मैसेज जनवरी के महीने में एक एलईडी बोर्ड में चला था। जिसमें ट्रैफिक रूल के बारे में दी जाने वाली जानकारी को बदल दिया गया था। वहीं जब इस बोर्ड के बारे में लगाने वाली कंपनी से पूछा गया तो उसने साफ – साफ कह दिया था कि इसे किसी ने बदल दिया है। इस साइन बोर्ड पर काफी समय तक आपत्ति जनक मैसेज प्रदर्शित हो रहा था।

Also Read: Pawan Khera को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में पेशी के बाद असम ले जाने की तैयारी

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 20, 2026

Maharashtra Viral Video

मार्च 20, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

Viral Video

मार्च 19, 2026

Chandrika Dixit

मार्च 19, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 18, 2026