---Advertisement---

Heatwave Alert 22 April 2026: दिल्ली से लेकर यूपी-पंजाब और हरियाणा तक गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप, जानिए देश के किन कोने में प्रलय की है स्थिति

Heatwave Alert 22 April 2026: मौसम विभाग की तरफ अलर्ट जारी किया गया है जहां दिल्ली से लेकर पंजाब हरियाणा तक की गर्मी आपको डराने के लिए तैयार है। आपके शहर में कैसा है मौसम का हाल यहां जानें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 5:38 अपराह्न

Heatwave Alert 22 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 22 April 2026: देश के अलग-अलग कोने में गर्मी ने मानो बुरा हाल कर दिया है और ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से हर दिन डराने वाली चेतावनी दी जा रही है। लू का खतरा किन शहरों में देखा जा रहा है और कहां फिलहाल के लिए गर्मी की मार जारी रहने वाली है। इसके लिए आइए जानते हैं हीटवेव अलर्ट 22 अप्रैल 2026 दिल्ली से लेकर हरियाणा, पंजाब तक गर्मी की स्थिति जो लोगों को परेशान करने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है हीटवेव की स्थिति जो वाकई घर से बाहर निकलने से पहले जान लेना जरूरी है।

देश के इन हिस्सों में भयावह होने वाली है गर्मी की स्थिति

हीटवेव अलर्ट 22 अप्रैल 2026 के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, विदर्भ में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण और गोवा, केरल और माहे में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Heatwave Alert 22 April 2026 में देखें किन शहरों की है आफत

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जारी उष्ण लहर की स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी और धीरे-धीरे पूर्वी भारत और उससे सटे मध्य भारत की ओर भी फैलने की संभावना है। कुछ जगहों पर रात में मौसम गर्म रहने की संभावना है।

दिल्ली में जानें क्या है हीटवेव की स्थिति

दिल्ली के लिए हीटवेव अलर्ट 22 अप्रैल 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी आफत बनकर टूटने वाली है और 44 डिग्री के पार तापमान जाने वाली है। यह सच लोगों को परेशान कर रही है और ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से दी गई चेतावनी निश्चित तौर पर लोगों के लिए डराने वाली है।

कैसे लू के कहर से खुद को बचाए

आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट की बात करें तो कहा गया है कि जरूरी पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। दोपहर के समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो। बाहर निकलने से पहले छाता, चश्मा और टोपी का इस्तेमाल जरूर करें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026

Mamata Banerjee

जून 6, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Cockroach Janta Party Protest

जून 6, 2026

Punjab News

जून 5, 2026