---Advertisement---

कल का मौसम 12 Feb 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, तो Bihar, Jharkhand में घने कोहरे, शीतलहर की वापसी; Delhi में मौसम का यू-टर्न

कल का मौसम 12 Feb 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 11, 2025 6:36 अपराह्न

कल का मौसम 12 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 Feb 2025: फरवरी का आधा महीना लगभग खत्म हो चुका है, वहीं अब धीरे-धीरे गर्मी की वापसी हो रही है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि उत्तर भारत के अभी भी कई ऐसे राज्य है, जहां ठंड का प्रकोप लगातार जारी है, आलम यह है कि लोगों को अभी भी मोटी- मोटी जैकटे पहनकर घूमना पड़ रहा है। गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 12 Feb 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है, चलिए आपको बताते है कि दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत में कल का मौसम कैसा रेहगा?

पहाड़ों में कल का मौसम 12 Feb 2025 कैसा रहेगा?

पहाड़ों पर लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है, इसी बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी जारी है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश के कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने डलहौजी, धर्मशाला, कल्पा, कसौली, मनाली, शिमला, सोलन समेत कई जगहों पर विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के बनिहाल, गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर समेत कई जगहों पर भी विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Bihar, Jharkhand में घने कोहरे, शीतलहर की वापसी

बिहार, झारखंड में अभी भी ठंड का सिलसिला जारी है, बिहार के कई जिलों में घने कोहरे और कही जिलों में शीतलहर ने मुसीबत बढ़ा दी है। इसके अलावा झारखंड के कई जिलों में मौसम की आंख मिचौली जारी है। आलम यह है कि बिहार और झारखंड में अभी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है, सुबह के वक्त घने कोहरे और उसके बाद शीतलहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है। वहीं अगर बिहार में कल का मौसम 12 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने छपरा, गोपालगंज, सारण, आरा बक्सर समेत कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं हाजीपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, सासाराम, गया समेत कई जगहों पर विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने बोकारो, देवघर, डुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर, रामगढ़ समेत कई जगहों पर विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi में कल का मौसम 12 Feb 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण माना जा रहा है कि दिल्ली में हल्की गर्मी की शुरूआत हो चुकी है, हालांकि एक बार फिर दिल्ली में मौसम का यू-टर्न होने वाला है, दरअसल दिल्ली के कई जगहों पर विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है, अगर दिल्ली में कल का मौसम 12 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने दिल्ली-यूनिवर्सिटी, लोधी रोड़, कुतुब मीनार, राजघाट, नई दिल्ली समेत कई जगहों पर तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राजधानी में मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल1330
गुरूग्राम1124
रांची1430
लखनऊ1127
कोलकाता2230
बेंगलुरू1632
दिल्ली1226
जयपुर1228
पटना1428
मुंबई1733

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026