---Advertisement---

कल का मौसम 13 June 2025: लू, भीषण गर्मी के लपेटे में Delhi समेत पूरा उत्तर भारत! तो Kedarnath में अगले 48 घंटे बारिश, तूफान का अलर्ट; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 13 June 2025: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत केे कई राज्यों गर्मी में आग उगल रही है। लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 6:42 अपराह्न

कल का मौसम 13 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 June 2025: भारत में बीते कुछ दिनों से सूरज लगातार आग उगल रहा है, आलम यह है कि कई जगहों पर तो तापमान 47 डिग्री तक पहुंच चुका है। एसी में पसीने आ रहे है तो, बाहर निकलते ही पूरे कपड़े पसीने से गिले हो जा रहाे है, दिल्ली, पंजाब हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सूरज अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। आलम यह है कि मौसम विभाग ने इस तपती गर्मी में, दोपहर के वक्त लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 13 June 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

लू, भीषण गर्मी के लपेटे में Delhi समेत पूरा उत्तर भारत

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत केे कई राज्यों गर्मी में आग उगल रही है। लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हो गए है। अगर राजधानी दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, पालम समेत कई जगहों पर गर्म और आर्द्र, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ तूफान (40-50 किमी प्रति घंटा) का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अगर हरियाणा में कल का मौसम 13 June 2025 की बात करें तो विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अलवर समेत कई जिलों में लू, भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब में कल का मौसम 13 June 2025 कैसा रहेगा?

पहाड़ों से सटे पंजाब में भी गर्मी का भयंकर रूप देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि कई जिलों में तापमान 47 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। अगर पंजाब में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने अबोहर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बठिंडा, फिरोजपुर समेत कई जिलों में विभाग ने लू, गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। आलम यह है कि सुबह 8 बजे के बाद से ही मौसम ऐसा हो जा रहा है कि लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हो रहे है।

Kedarnath में कल का मौसम 13 June 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में अभी 4 धाम यात्रा शुरू है, बता दें कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा करने के लिए पहुंचते है, वहीं विभाग ने केदारनाथ में अगले 48 घंटे के लिए बारिश के लिए तेज बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है, क्योंकि बारिश के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन की आंशका बढ़ जाती है।

दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना39°C31°C
जयपुर45°C33°C
भोपाल41°C28°C
लखनऊ42°C30°C
रांची33°C29°C
दिल्ली43°C28°C
मुंबई32°C27°C
देहरादून38°C25°C
गाजियाबाद43°C28°C
गुरूग्राम42°C30°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026