---Advertisement---

कल का मौसम 14 July 2025: सावधान! Delhi-NCR में फिर सड़कें होगी जलमग्न! राजधानी में बारिश, तूफान का अलर्ट, तो Uttarakhand में कुदरत का कहर जारी; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 14 July 2025: दिल्ली-एनसीआर में एक बार मौसम विभाग ने भयंकर आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 13, 2025 4:50 अपराह्न | Updated: जुलाई 14, 2025 5:16 अपराह्न

कल का मौसम 14 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 14 July 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, और पूर्व से लेकर पश्चिम तक मौसम की मार ने हाल बेहाल कर रखा है। पहाड़ों पर तो स्थिति भयावह होती है, आज ही चंबा में भूस्खलन से भयंकर तबाही मच गई है, इस कुदरत के कहर से कई लोगों की जान चली गई है। वहीं हिमाचल में भी कुदरत का कहर लगातार जारी है। वहीं अगर मैदानी इलाको की बात करें तो यूपी, बिहार में बाढ़ की स्थिति बन रही है, जिसने स्थानीय निवासी और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 14 July 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi-NCR में फिर सड़कें होगी जलमग्न! राजधानी में बारिश, तूफान का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में एक बार मौसम विभाग ने भयंकर आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि अभी हाल ही में आई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली-गुरूग्राम और नोएडा पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। सड़कों के अंदर गाड़ियां समा गई थी। यहां तक कि पोश इलाके में भी पानी घुस गया था। वहीं एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अग दिल्ली में कल का मौसम 14 July 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, प्रगति मैदान, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद ,महम,सोनीपत,रोहतक,खरखौदा,भिवानी,चरखी दादरी समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand में कल का मौसम 14 July 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 13 जुलाई से 17 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। । वर्षा के कारण प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो विभाग ने यहां भी अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों पर खराब मौसम के कारण जान माल दोनों का नुकसान हो रहा है।

दिल्ली, रांची, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना35°C29°C
जयपुर30°C24°C
भोपाल28°C23°C
लखनऊ35°C25°C
रांची29°C22°C
दिल्ली34°C27°C
मुंबई30°C25°C
देहरादून32°C22°C
गाजियाबाद32°C24°C
गुरूग्राम34°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026