---Advertisement---

कल का मौसम 27 July 2025: Kedarnath में भूस्खलन, तूफान, वज्रपात से यात्रा स्थगित, तो Delhi-NCR में वीकेंड पर जमकर बरसेंगे बदरा; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 27 July 2025: केदारनाथ यात्रा मार्ग में एक बार फिर भूस्खलन हुआ, जिस वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 26, 2025 6:20 अपराह्न

कल का मौसम 27 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 July 2025: पहाड़ों पर कुदरत का कहर इस कदर छाया हुआ है कि लगातार भूस्खलन, वज्रपात से जानमाल का नुकसान हो रहे है, वही आज फिर केदारनाथ में भूस्खलन से यात्रा को स्थिगित कर दिया और श्रद्धालुओं को वापस भेज दिया गया। वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो यहां तो स्थिति और भयावह होती जा रही है, कुदरत के कहर ने 100 से अधिक जिंदगियां छीन ली है।

वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां भी स्थिति खराब ही है। बिहार में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, तो एमपी, राजस्थान में भयंकर बारिश ने तबाही मचा रखी है। वहीं एक बार दिल्ली में मौसम करवट लेने जा रहा है। यानि वीकेंड पर दिल्लीवासियों को झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 27 July 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Kedarnath में भूस्खलन, तूफान, वज्रपात से यात्रा स्थिगित

केदारनाथ यात्रा मार्ग में एक बार फिर भूस्खलन हुआ, जिस वजह से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए। जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग के आगे भारी भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम से वापस आ रहे 1550 यात्रियों को अब तक इस स्थान से सुरक्षित रेसक्यू कर भेजा गया है।

वहीं केदारनाथ जाने का इन्तजार कर रहे यात्रियों को गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग में ही रुकवाया गया है सुरक्षित। वहीं अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 27 July 2025 की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, गौरीकुंड, गंगोत्री समेत कई जिलों में बारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi-NCR में कल का मौसम 27 July 2025 कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 27 जुलाई तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में तेज से बहुत तेज बारिश की उम्मीद है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कुतुब मीनार, पूसा, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर आंधी, बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

दिल्ली, रांची, पटना समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना33°C27°C
जयपुर33°C25°C
भोपाल26°C23°C
लखनऊ34°C27°C
रांची28°C24°C
दिल्ली36°C27°C
मुंबई29°C25°C
देहरादून32°C25°C
गाजियाबाद34°C25°C
गुरूग्राम35°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026