---Advertisement---

कल का मौसम 4 Sep 2025: घर से ना निकले बाहर! देश के कई राज्यों में भयंकर बारिश, तूफान की चेतावनी, तो Uttarakhand, Jammu Kashmir में फिर मचेगा हाहाकार; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 4 Sep 2025: पहाडों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का खेल समझना गणित के सवाल से भी कठिन हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2025 6:30 अपराह्न

कल का मौसम 4 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Sep 2025: पहाडों से लेकर मैदानी इलाकों से मौसम का खेल समझना गणित के सवाल से भी कठिन हो गया है। सितंबर के महीनें में भी लगातार हो रही बारिश ने देश के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक नदियां उफान पर है, लगातार बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हो रहा है। अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां स्थिति और भयावह हो गई है। बिहार, यूपी के बाद अब पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में भी बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। पंजाब बाढ़ से तबाह हो रहा है, दिल्ली में बाढ़ से पानी भरना शुरू हो चुका है, तो वहीं हरियाणा में स्थिति खराब होती जा रही है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 4 Sep 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

देश के कई राज्यों में भयंकर बारिश, तूफान की चेतावनी

दिल्ली से लेकर बिहार तक और बिहार से लेकर हरियाणा तक मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भयंकर बारिश, तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। अगर राजधानी दिल्ली में कल का मौसम 4 Sep 2025 की बात करें तो विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भयंकर बारिश तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में विभाग ने मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है, साथ ही इस दौरान लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

पंजाब में स्थिति भयावह होती जा रही है, पंजाब में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा विभाग ने कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में 3-7 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि गुजरात में 4-6 सितंबर के दौरान और सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर 6 सितंबर को अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। यानि यह साफ है आने वाले दिन कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते है।

Uttarakhand, Jammu Kashmir में कैसा रहेगा कल का मौसम 4 Sep 2025

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार नैनीताल जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रशासन की तरफ से बारिश के दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। अगर जम्मू कश्मीर में तावी नदी उफान पर है। स्थिति इतनी भयावह है कि लोग डर के कारण रातों को सो नहीं पा रहे है। इसके अलावा अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 5 सितंबर को अत्यंत भारी वर्षा (≥21 सेमी) की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में 3-7 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026