---Advertisement---

कल का मौसम 7 May 2025: सावधान! Kedarnath में बारिश, तूफान के येलो अलर्ट से श्रद्धालु परेशान, तो Rajasthan, Haryana में लू का अलर्ट; जानें Bihar का वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 7 May 2025: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होते ही मौसम का रौद्र रूप दिख रहा है। विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 6, 2025 6:40 अपराह्न

कल का मौसम 7 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 May 2025: पहाड़ों पर एक बार मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, खासकर उत्तराखंड में तो विभाग ने बारिश, तूफान का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। केदारनाथ में तो अभी मिनिमम तापमान माइन्स में है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। उत्तर भारत में कल मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन फिर आंधी, तूफान, बिजली गिरने के अलर्ट विभाग ने जारी कर दिया है। वहीं राजस्थान, हरियाणा में विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 7 May 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Kedarnath में बारिश, तूफान के येलो अलर्ट से श्रद्धालु परेशान

मालूम हो कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होते ही मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जिलों के बारिश तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है तो वहीं केदारनाथ में अभी तापमान माइन्स में है, अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 7 May 2025 की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, रूद्रप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, चंबा, गुप्तकाशी समेत कई जिलों में विभाग ने बारिश के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आलम यह है कि श्रद्धालुओं को अभी भी जैकेट और टोपी पहनकर चढ़ाई करनी पड़ रही है।

Rajasthan, Haryana में कल का मौसम 7 May 2025 कैसा रहेगा?

आंधी, बारिश, तूफान के बाद एक बार फिर राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि दोपहर के वक्त लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे है, हालांकि अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, अगर राजस्थान में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने अलवर, जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने हरियाणा, गुरूग्राम, सोनीपत पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र समेत कई जिलोंं लू के साथ भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

दिल्ली में कल का मौसम 7 May 2025 कैसा रहेगा?

दिल्ली में लगातार मौसम की आंख मिचौली लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है, कभी भयंकर गर्मी तो कभी आंधी तूफान के साथ बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच एक बार फिर राजधानी में मौसम बदलने जा रहा है, अगर दिल्ली में कल का मौस की बात करें तो दिल्लीवासियों को गर्मी स राहत मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन 8 मई को विभाग ने आंधी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026