---Advertisement---

कल का मौसम 8 Aug 2025: UP, Bihar में बाढ़ से मची भयंकर तबाही, तो पहाड़ों पर ताबड़तोड़ बारिश, भूस्खलन, ओलावृष्टि का रेड अलर्ट; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 8 Aug 2025: देशभर में कुदरत का अलग ही कहर देखने को मिल रहा है, कई राज्यों में बाढ़ से लगातार स्थिति भयावह होती जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 7, 2025 5:56 अपराह्न

कल का मौसम 8 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 Aug 2025: देशभर में कुदरत का अलग ही कहर देखने को मिल रहा है, कई राज्यों में बाढ़ से लगातार स्थिति भयावह होती जा रही है, तो कहीं बादल फटने और भूस्खलन के कारण जान माल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिला है। मालूम हो कि हाल ही में उत्तरकाशी के धराली गांव में आई तबाही के कारण 50 से अधिक लोग लापता है, वहीं 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इस कुदरत के कहर से पूरा गांव पूरी तरह से तबाह हो गया है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो यूपी, बिहार में बाढ़ के कारण जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। रिहाइशी इलाकों तक पानी घुस चुका है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 8 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

UP, Bihar में बाढ़ से मची भयंकर तबाही

बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे गंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. इसी क्रम में भोजपुर जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने से तीन प्रखंड प्रभावित हैं। आलम ये है कि खेत-खलिहान और सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हैं। करीब 10 हजार लोग गांव में नजरबंद हैं। जिससे किसी भी आपात स्थिति में उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित शाहपुर का जवईनिया गांव है, जहां सैकड़ों घर गंगा में समाहित हो गए हैं।

वहीं अगर बिहार में कल का मौसम 8 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने आरा, छपरा, बांका, बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में लगातार बारिश से #बिजनौर जिले में गंगा और उसकी सहायक नदियां पूरे उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं।

पहाड़ों पर कल का मौसम 8 Aug 2025 कैसा रहेगा?

बागेश्वर के मंडलसेरा (पीपल चौक) मुख्य मार्ग पर बरसात का पानी विकराल रूप ले चुका है। सड़कें नालों में तब्दील हो गई हैं और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ों में हालात चिंताजनक बना दिए हैं। अगर कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने जानकी चट्टी, पुलम सुमड़ा, पुरोला, बाराहाट रेंज, चिन्यालीसौड़, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, लोहाघाट, डीडीहाट, मुनस्यारी समेत कई जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं हिमाचल में भी स्थिति भयावह होती जा रही है कुदरत के कहर से 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026