---Advertisement---

कल का मौसम 10 August 2026: सावधान! शिवरात्रि पर दिल्ली समेत इन राज्यों में तूफान के साथ आफत बनेगी मूसलाधार बारिश, तो उत्तराखंड में मचेगा मौत का तांडव

कल का मौसम 10 August 2026: उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 9, 2026 6:25 अपराह्न

कल का मौसम 10 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 August 2026: मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। आने वाले दो दिनों तक उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों में स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण रह सकती है। खासकर उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी मौसम करवट ले सकता है।

मालूम हो कि 11 अगस्त को देशभर में शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भगवान शिव पर जल अर्पित करते है। इसी बीच आईएमडी के अलर्ट ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 10 August 2026 कैसा रहने वाला है?

शिवरात्रि पर दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। इसी बीच आईएमडी ने शिवरात्रि के दिन दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज बारिश, तूफान के साथ अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, लोधी रोड, पालम, प्रगति मैदान, राजघाट, पीतमपुरा, सफदरजंग समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, औरैया, बाराबंकी, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं ललितपुर समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड में 10 अगस्त का मौसम सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाने वाला है। विभाग ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 9 से 15 अगस्त के बीच उत्तराखंड में व्यापक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने पर नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। सड़क मार्गों पर मलबा आने और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। आईएमडी के मुताबिक यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाध,चमौली समेत कई जगहों पर चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में कम से मध्यम फ्लैश-फ्लड जोखिम बताया गया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कोसी, गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसने नदी के आसमपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Punjab News

अगस्त 9, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 9, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026