कल का मौसम 16 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल जा रहा है। आलम यह है कि लोग अपने घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हो गए है। इसी बीच विभाग ने कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। देशभर में एक बार मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। विभाग के मुताबिक पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली से लेकर बिहार तक विभाग ने लोगों को घर रहने की सलाह दी गई है। 16 से 21 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 18 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश/गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
दिल्ली समेत इन इलाकों में तेज तूफान, बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 15 और 19 मार्च को गरज, बिजली और तूफानी हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है; हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 15 मार्च को; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को और उत्तराखंड में 15 और 16 मार्च को गरज, बिजली और तूफानी हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 16, 18 और 20 मार्च को गरज,
बिजली और तूफानी हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है; हिमाचल प्रदेश में 16 और 18 मार्च को; उत्तराखंड में 18 और 19 मार्च को अलर्ट जाारी कर दिया है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में 19 मार्च को; पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 मार्च को; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को; पश्चिमी राजस्थान में 16 मार्च को गरज, बिजली और तूफानी हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) की संभावना है।
विभाग ने पहाड़ों पर जारी कर दिया अलर्ट
रुणाचल प्रदेश में 15 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की प्रबल संभावना है। असम और मेघालय में 15 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट भारी वर्षा की प्रबल संभावना है, जिसमें 15 मार्च को असम और 15 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी वर्षा शामिल है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 17 मार्च और 20-21 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद के तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के पांच दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।






