---Advertisement---

कल का मौसम 16 September 2026: यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, तो पहाड़ों पर रेड अलर्ट देख घबराए पर्यटक, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 16 September 2026: सितंबर का आधा महीना बीत चुका है और अभी भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 15, 2026 5:54 अपराह्न

कल का मौसम 16 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 16 September 2026: सितंबर का आधा महीना बीत चुका है और अभी भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम राजस्थान (जो कच्छ क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से सटा है) के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से, आज 15 सितंबर, 2026 को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

19 सितंबर, 2026 के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 16 September 2026 कैसा रहने वाला है?

यूपी में बारिश और बिजली गिरने का खतरा

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 सितंबर के आसपास गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से सावधानी बरतना जरूरी है।

हाल के आईएमडी पूर्वानुमान में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक की गतिविधियों का उल्लेख किया गया है। मौसम में बदलाव के कारण कई शहरों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। आईएमडी ने राजघाट, पीतमपुरा, पालम, सफदरजंग, प्रगति मैदान, पूसा समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर मौसम रहेगा चुनौतीपूर्ण

उत्तराखंड में 16 सितंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन, अचानक मलबा आने और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। विभाग ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमौली समेत कई जगहों पर तेज बारिश तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही प्रशासन ने पर्यटको को लेकर ऊभी चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026