---Advertisement---

कल का मौसम 18 July 2026: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं आंधी का खतरा, दिल्ली समेत इन राज्यों में मचेगी त्राहि-त्राहि, पढ़े पूरी आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 18 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, साथ ही अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 17, 2026 5:33 अपराह्न

कल का मौसम 18 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि विभाग की तरफ से देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। जैसे-जैसे सावन का महीना नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मौसम में अलग तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक हर जगह विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विभाग के अनुसार आगामी 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 एवं 19 जुलाई, 2026 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत को मिलने वाली है, लेकिन उन्हें जबरदस्त आंधी, बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी कर दी गई है। आईएमडी के मुताबिक कुतुब मीनार, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, राजघाट, लोधी, रोड, नरेला, पालम, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर विभाग ने बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली कड़कना और तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती है।

पहाड़ों पर मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

मौसम विभाग की तरफ पहाड़ों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताते चले कि विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ भूस्खलन और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमौली समेत कई जगहों पर लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इसके अलावा प्रशासन की तरफ से लगातार श्रद्धालुओं को लेकर मौसम की जानकारी दी जा रही है। वहीं हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भी विभाग का तरफ से सतर्क रहने की सलाह  दी गई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में चारधाम यात्रा जारी है। जिसके देखते हुए मौसम विभाग और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

विभाग के मुताबिक 18 से 23 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में और 23 जुलाई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 17 से 19 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में, और 18 से 21 जुलाई के दौरान असम व मेघालय में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

19 से 23 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 20 से 23 जुलाई के दौरान असम व मेघालय में और 17 से 23 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 19, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026