---Advertisement---

कल का मौसम 18 Sep 2025: दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी मूसलाधार बारिश, तो उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम का रौद्र रूप देख कांप जाएगा कलेजा; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 18 Sep 2025: देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2025 6:23 अपराह्न

कल का मौसम 18 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 Sep 2025: देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है। आसमानी आफत के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर स्थिति एक बार फिर खराब हो गई है। देहरादून में बादल फटने से बाढ़ आ गई है, तो वहीं हरिद्वार में सारी नदियां उफान पर है। जिसके कारण काफी दिक्कतें आ रही है। वहीं अग मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां भी स्थिति और खराब हो रही है। बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट है, तो एक बार फिर दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 18 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जा कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी मूसलाधार बारिश

दिल्ली-NCR में कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को आज राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट जारी किया था। बता दें कि बारिश होने से दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना हो गया है। वहीं आने वाले कुछ दिनों के लिए विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भयंकर, बारिश, तूफान और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर कल का मौसम 18 Sep 2025 की बात करें तो आईएमडी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, चांदनी चौक समेत कई जगहों के लिए आंधी बारिश तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरूग्राम में भी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड, हिमाचल में कल का मौसम 18 Sep 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में बादल फटने और भारी बारिश से तबाही के भयावह मंजर सामने आ रहे हैं, लोग जल ज्वार में आंखों के सामने बहे जा रहे हैं। नदियां उफान पर है। जानमाल का जबरदस्त नुकसान हो रहा है। आलम यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे है। वहीं हिमाचल में स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। 18 तारीख को झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 18-19 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026