---Advertisement---

कल का मौसम 19 July 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक, तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से मचेगी भयंकर तबाही, इन राज्यों में हाहाकार, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 19 July 2026: उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक विभाग की तरफ से कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 18, 2026 6:39 अपराह्न

कल का मौसम 19 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक विभाग की तरफ से कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। खासकर दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 19 July 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। विभाग ने पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, चांदनी चौक, राजघाट, पीतमपुरा, लोधी रोड, नरेला, पालम समेत कई जगहों पर विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी की माने तक छपरा, आरा, बक्सर, हाजीपुर, सासाराम, बोधगया, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश की संभावना

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। नदी किनारे रहने वाले लोगों और निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, बरेली समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान में बदलेगा मौसम

राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही पूर्वोतर में  भी बारिश बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कई जगहों पर बाढ़ की आशंका जताई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 19 July 2026

जुलाई 18, 2026

Jharkhand News

जुलाई 18, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026