---Advertisement---

कल का मौसम 2 March 2026: चंद्रग्रहण से पहले मौसम मचाएगा मौत का तांडव, कई राज्यों में तेज बारिश, तूफान का रेड अलर्ट जारी; फटाफट देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 2 March 2026: देश के कई हिस्सों में कल 2 मार्च 2026 को मौसम की स्थिति गंभीर होने वाली है। जिसने कई राज्यों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2026 6:17 अपराह्न

कल का मौसम 2 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 2 March 2026: देश के कई हिस्सों में कल 2 मार्च 2026 को मौसम की स्थिति गंभीर होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि चंद्रग्रहण के समय कई राज्यों में तेज बारिश और तूफान की संभावना है। सबसे खास बात है कि 3 मार्च को पूरा चंद ग्रहण लगने जा रही है, जिसके कारण होली त्योहार में बदलाव देखने को मिल रहा है।

दरअसल इस बार होलिका दहन 2 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं 4 मार्च को होली खेली जाएगी। बता दें कि मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में कहीं बारिश तो कहीं तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

चंद्रग्रहण से पहले मौसम मचाएगा मौत का तांडव – कल का मौसम 2 March 2026

2 मार्च को असम, मेघालय, सिक्किम, केरल, माहे और लक्षद्वीप में छिटपुट से मध्यम हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 1 से 3 मार्च के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की प्रबल संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, सिवाय पूर्वी उत्तर प्रदेश के जहां अगले 5 दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। बता दें कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 से 7 मार्च, 2026 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में 2 मार्च 2026 को मौसम काफी अस्थिर रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि चंद्रग्रहण से पहले कई हिस्सों में तेज हवाओं, हल्की बारिश और आंधी‑तूफान के हालात बन सकते हैं। विभाग के मुताबिक प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। कई इलाकों में धूप और शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन शाम के समय कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी की संभावना है। विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4‑7 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। दिन में धूप और आस‑पास साफ मौसम। शाम को हल्की हवाएं, चलने का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली में कल यानी 2 मार्च से गर्मी बढ़ने की चेतावनी है। दोपहर में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। विभाग की तरफ से कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026