---Advertisement---

कल का मौसम 20 April 2026: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक! हीटवेव के तांडव से मचेगा हाहाकार, मौसम विभाग ने इन लोगों के लिए जारी की चेतावनी

कल का मौसम 20 April 2026: मौसम की आंख मिचौली एक बार फिर शुरू हो गई है। जिसने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 19, 2026 5:30 अपराह्न

कल का मौसम 20 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 20 April 2026: मौसम की आंख मिचौली एक बार फिर शुरू हो गई है। जिसने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसका बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। विभाग के मुताबिक दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक भीषण हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी Delhi समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप और गर्म हवाएं (लू) दिन के समय हालात को और गंभीर बना देंगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 20 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी – कल का मौसम 20 April 2026

राजधानी दिल्ली में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। रात के तापमान में भी खास गिरावट नहीं होगी, जिससे गर्मी से राहत कम मिलेगी।

वहीं अगर कल का मौसम 20 April 2026 की बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जहांगीरपुरी, नरेला, लोधी रोड समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने बलिया, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान, पंजाब समेत इन इलाकों गर्मी का दिखेगा प्रचंड रूप

विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ महासागर में 20 अप्रैल तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 23 अप्रैल तक, झारखंड में 20 से 21 अप्रैल तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 अप्रैल तक और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

केरल और माहे में20 अप्रैल को, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में 20 से 23 अप्रैल तक, और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 20 से 25 अप्रैल तक कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 से 23 अप्रैल तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में 20 से 21 अप्रैल तक, और छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की प्रबल संभावना है।

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

  • बुजुर्ग (60 वर्ष से ऊपर)
  • छोटे बच्चे
  • गर्भवती महिलाएं
  • बाहर काम करने वाले मजदूर और किसान
  • पहले से बीमार (हृदय, श्वसन, या डिहाइड्रेशन से जुड़ी समस्या वाले लोग)

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Jharkhand News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Rashifal 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Rain Alert 22 July 2026

जुलाई 21, 2026