---Advertisement---

कल का मौसम 21 April 2026: सावधान! दक्षिण में हीटवेव, तो दिल्ली-UP में भीषण गर्मी मचाएगी हाहाकार; राजस्थान, MP के साथ इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

कल का मौसम 21 April 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दक्षिण भारत में हीटवेव का कहर नजर आ सकता है। यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी मौसम का रुख बदल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 20, 2026 6:20 अपराह्न

कल का मौसम 21 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 April 2026: अप्रैल का अंतिम सप्ताह आने को है। मौसम भी इस बात का संदेश दे रहा है। कहीं आंधी-बारिश का कहर है, तो कहीं हीटवेव के साथ चिलचिलाती गर्मी लोगों के समक्ष चुनौतियां पैदा कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आगामी कल यानी 21 अप्रैल के दिन की पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 21 अप्रैल के दिन दक्षिण भारत में हीटवेव का कहर नजर आ सकता है। दिल्ली-यूपी में भी भीषण गर्मी हाहाकार मचा सकती है। वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा के साथ उत्तराखंड के कई इलाकों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में आइए हम आपको पूर्वानुमान रिपोर्ट की जानकारी विस्तार से देते हैं।

दक्षिण में हीटवेव, तो दिल्ली-UP में भीषण गर्मी मचाएगी हाहाकार!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत में हीटवेव का दौर शुरू हो सकता है। इसके तहत तापमान में भी वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है। तमिलनाडु के साथ केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्य हीटवेव की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने और भरपूर पानी पीने की सलाह दी गई है।

दक्षिण से इतर राजधानी दिल्ली में भी अक्षरधाम से लेकर चांदनी चौक, आनंद विहार, कुतुब मिनार समेत तमाम इलाकों में चिलचिलाती धूप गर्मी बढ़ाएगी। यूपी में भी पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध, ब्रज क्षेत्र, कानपुर के सभी जनपदों में भीषण गर्मी बढ़ने के आसार हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजस्थान, MP के साथ उत्तराखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल सकता है। ऐसे में जयपुर, जोधपुर, कोटा, जैसलमेर, बांरा, नागौर समेत कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। राजस्थान से सीमा साझा करने वाले हरियाणा के कई जिलों में भी धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है जो मौसम का मिजाज बदल सकती है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं बुंदेलखंड, गुना-ग्वालियर संभाग, रीवा, सतना, दतिया जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली जैसे राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। इससे मौसम सुहाना होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026