---Advertisement---

कल का मौसम 21 Dec 2025: ठंड के बीच अगले 48 घंटे इन राज्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण, तो राजस्थान समेत इन जगहों पर शीतलहर का तांडव; जानें अपने शहर का हाल

कल का मौसम 21 Dec 2025: ठंड का सितम देशभर में देखने को मिल रहा है। कहीं घना कोहरा, तो कहीं शीतलहर, तो कहीं बर्फबारी ने टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 20, 2025 6:09 अपराह्न

कल का मौसम 21 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 Dec 2025: ठंड का सितम देशभर में देखने को मिल रहा है। कहीं घना कोहरा, तो कहीं शीतलहर, तो कहीं बर्फबारी और बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। आलम यह है कि सड़कें गायब हो गई है। गाड़ियां रेंग रही है। फ्लाइट, ट्रेन सेवाएं ठप हो गई है। स्थिति भयावह होती जा रही है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है। राजधानी दिल्ली में को अगले कुछ दिनों का ठंड का रौद्र रूप जारी रहेगा। वहीं पहाड़ों पर स्थिति और गंभीर होने वाली है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 21 Dec 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

अगले 48 घंटे इन राज्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण – कल का मौसम 21 Dec 2025

अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की प्रबल संभावना है, और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। 21 दिसंबर को कश्मीर घाटी में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

अगर उत्तराखंड की बात करें तो बद्रीनाथ, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, यमुनोत्री, गंंगोत्री गौरीकुण्ड में तापमान माइनस में पहुंच चुका है। वहीं विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर भंयकर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों को भी मौसम पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

इन राज्यों में शीतलहर का मचेगा तांडव

मौसम विभाग के अनुसार मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में 21 और 22 दिसंबर को, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 23 दिसंबर को और तेलंगाना में 21 से 23 दिसंबर के दौरान शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में 21 और 22 दिसंबर को शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 दिसंबर को ठंड से लेकर भीषण ठंड पड़ने की प्रबल संभावना है। बिहार के कुछ इलाकों में 20 और 21 दिसंबर को, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 दिसंबर को ठंड पड़ने की प्रबल संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मार्च 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 23, 2026

Air Canada Express Collision

मार्च 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 23, 2026

Shaheed Diwas

मार्च 23, 2026

Pakistan News

मार्च 23, 2026