---Advertisement---

कल का मौसम 22 March 2026: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश-ओले का अलर्ट, चेक करें आईएमडी की भविष्याणी, बरतें ये सावधानियां

कल का मौसम 22 March 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने टेंशन बढ़ गई है। कई जगहों पर आंधी, बारिश का अलर्ट है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 21, 2026 6:18 अपराह्न

कल का मौसम 22 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 March 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने टेंशन बढ़ गई है। कई जगहों पर भयंकर बारिश, को कहीं पर आंधी तूफान तो कई जगहों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मार्च के महीने इतनी तेज हवाएं चल रही है, मानो सबकुछ उड़ा के ले जाएगा। इसके अलावा झमाझम बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई जगहों पर बिजली गिरने की खबर जिससे खेत, पेड़ और घर तबाह हो चुकी है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच आईएमडी ने देश के कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 22 March 2026 कैसा रहने वाला है?

सिक्किम समेत पूर्वोतर भारत में आसमानी अलर्ट से हाहाकार 

मौसम विभाग के मुताबिक , पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवा की संभावना है। विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे के लिए भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों के अंदर डर का माहौल पैदा हो गया है।इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम का यू-टर्न – कल का मौसम 22 March 2026

विभाग के मुताबिक 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तराखंड, हिमाचल में हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिय है। विभाग के मुताबिक यमुनोत्री, गंंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग में स्थिति बिगड़ सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान आईएमडी ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने की चेतावनी जारी की है। आमतौर पर ऐसी स्थिति मानूसन के समय दिखती है, लेकिन मार्च के महीने में ही ये सब देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ समेत कई डगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। खासतौर पर विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज और चमक देखने को मिल सकती है, जो स्थानीय लोगों और किसानों के लिए चिंता का विषय है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026