---Advertisement---

कल का मौसम 22 May 2026: तेज तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का रौद्र रूप, बिहार समेत कई जगहों पर खतरे की घंटी, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 22 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज समझना बहुच ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। चारों तरफ से विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 21, 2026 6:25 अपराह्न

कल का मौसम 22 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज समझना बहुच ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। एक तरफ मैदानी इलाकों में लू से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। आलम यह है कि लोग घरों के अंदर रहने को मजबूर हो गए है। विभाग ने दोपहर 12 से 4 घर में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं पहाड़ों पर मौसम का अलग ही रूख देखने को मिल रहा है।

बिहार में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पूर्वोतर में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 22 May 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार-झारखंड में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

मैदानी-इलाकों में मौसम का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने बिहार में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है, जो एक चिंता का विषय है। अगर बिहार में कल का मौसम 22 May 2026 की बात करें तो विभाग ने आरा, बक्सर, छपरा, बेगूसराय, सासाराम, हाजीपुर समेत कई जगहों आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक बोकारो, देवघर, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, साहेबगंज समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पहाड़ों पर अभी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है। बताते चले कि पूर्वोतर में लगातार मौसम खराब बना हुआ है। आंधी, तूफान बारिश का विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगर पूर्वोतर में मौसम की बात करें तो 22 मई को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 27 मई के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 मई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होगी।

सिक्किम में 22 और 24 मई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 23 मई को, हिमाचल प्रदेश में 22 मई को और उत्तराखंड में 22 और 23 मई को छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Sharad Pawar

जुलाई 10, 2026

Bengal Politics

जुलाई 10, 2026

Iran-US War

जुलाई 10, 2026