---Advertisement---

कल का मौसम 24 March 2026: किसानों पर बरसेगी आफत! यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश संग आंधी का अलर्ट, पहाड़ों का रुख करने वाले चेत जाएं

कल का मौसम 24 March 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों में भी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 23, 2026 6:19 अपराह्न

कल का मौसम 24 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 March 2026: बदलते मौसम चक्र ने पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया है। देश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश लोगों के लिए चुनौती का विषय बन चुकी है। कृषि जगत से लेकर व्यवसाय तक इस बदलते मौसम चक्र से प्रभावित है। इसी बीच आईएमडी की ओर से कल का मौसम 24 मार्च 2026 से जुड़ी पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है।

आईएमडी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल भी यूपी से बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इस दौरान किसानों की फसल भी बर्बाद होने की आशंका है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली के अलर्ट जारी किए गए हैं। ऐसे में पहाड़ों का रुख करने वाले पहले ही चेत जाएं और सावधानीपूर्वक यात्रा पूरी करें।

यूपी, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आईएमडी ने आगामी कल उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें यूपी का पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध और ब्रज तक का इलाका शामिल है। मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, देवरिया, मथुरा, आगरा, लखनऊ, बाराबंकी तक इसका असर नजर आएगा। इन सभी जनपदों में 24 मार्च को आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आंधी और बारिश की स्थिति में किसानों की फसल बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। अभी बड़ी संख्या में किसान गेहूं और सरसों की कटाई नहीं करा सके हैं। ऐसे किसानों पर बारिश आफत के रूप में बरसेगी। यूपी से इतर दिल्ली में भी लक्ष्मी नगर से लेकर आनंद विहार, इंडिया गेट, कालकाजी, पालम, अक्षरधाम, द्वारका तक बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे व्यवसायिक प्रतिष्ठान के साथ आम जनजीवन प्रभावित नजर आएगा।

दिल्ली से सीमा साझा करने वाले हरियाणा में भी रोहतक से गुरुग्राम, करनाल, जींद, कलायत, चंडीगढ़, महेन्द्रगढ़ तक आगामी कल आंधी-बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जनपदों में ओलावृष्टि की आशंका भी है। ऐसी स्थिति में किसानों की फसल पर बारिश का बुरा असर पड़ सकता है। राजस्थान में भी राजधानी जयपुर से उदयपुर, जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर, भरतपुर तक बारिश के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में भी भोपाल, इंदौर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, रतना, सतलाम, सागर जैसे इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। इससे इतर बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बूंदाबांदी किसानों के साथ आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

पहाड़ों का रुख करने वाले जरूर देखें पूर्वानुमान रिपोर्ट!

देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे तमाम लोग होंगे जो छुट्टियां बिताने के लिए पहाड़ों का रुख करने का विचार कर रहे होंगे। ऐसे लोगों के लिए ये समय प्रतिकूल है। दरअसल, आईएमडी ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आगामी कल बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका व्यक्त की है। इसमें नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, देहरादून, रुद्रप्रयाग जैसे जिले शामिल हैं।

उत्तराखंड से सटे हिमाचल प्रदेश में भी कमोबेश यही स्थिति नजर आ सकती है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो हिमाचल में मंडी से कुल्लू-मनाली, शिमला तक बारिश का दौर नजर आ सकता है। ऐसी स्थिति में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

मार्च 23, 2026

Rain Alert 24 March 2026

मार्च 23, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 23, 2026

Mohan Yadav

मार्च 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026