कल का मौसम 4 May 2026: दिल्ली में तेज़ बारिश तूफान का रेड अलर्ट जारी, तो बिहार, यूपी में फिर मचेगा मौत का तांडव. बरतें ये सावधानियां

कल का मौसम 4 May 2026 के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी है, उत्तर प्रदेश और बिहार में गंभीर मौसम का खतरा है।

कल का मौसम 4 May 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

कल का मौसम 4 May 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर खतरनाक रूप लेता दिख रहा है। आईएमडी के ताज़ा अपडेट के मुताबिक 4 मई 2026 को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग ने दिल्ली के अलावा कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से बिहार और यूपी में आसमानी आफत से कहर मचा हुआ है।

यूपी में 30 से अधिक लोगों के मौत की खबर है, तो वहीं बिहार में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पहाड़ों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 4 May 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में विभाग का रेड अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं (50-70 किमी/घंटा), गरज-चमक के साथ भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सफदरजंग, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। खराब मौसम के कारण ट्रैफिक, बिजली सप्लाई और फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ सकता है।

जिसके देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनीआर की बात करें तो गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम और आसपास इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

बिहार, यूपी में मौसम मचाएगा मौत का तांडव – कल का मौसम 4 May 2026

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। साथ ही विभाग ने कई जिलों के खतरा जारी कर दिया है। बता दें कि  बिहार में आसमानी आफत के कारण कई लोगों के मौत की खबर है। वहीं विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने अररिया, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पटना, पूर्णिया, सहरसा और समस्तीपुर में तेज बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान किसानों को खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है।

वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि खुले स्थानों में बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। विभाग ने अयोध्या, बनारस, देवरिया, गोरखपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

बरतें ये सावधानियां

आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर ही रहें।
पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें।
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखें।
यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
किसानों को सलाह है कि फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।

मालूम हो कि विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है, क्योंकि यूपी और बिहार में जानमाल का नुकसान देखने को मिल रहा है। आसमानी आफत के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। यही कारण की आईएमडी की तरफ लगातार चेतावनी जारी की जा रही है।

 

 

Exit mobile version