---Advertisement---

कल का मौसम 4 Oct 2025: ताजा बर्फबारी से खिल उठी कश्मीर की वादियां, तो दिल्ली -एनसीआर में फिर बारिश से मचने वाली है तबाही; जानें अन्य राज्यों का आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 4 Oct 2025: देशभर में मानसून की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है, बीते दिन यानि दशहरा के मौके पर कई राज्यों में भयंकर बारिश हुई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 3, 2025 6:10 अपराह्न

कल का मौसम 4 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Oct 2025: देशभर में मानसून की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है, बीते दिन यानि दशहरा के मौके पर कई राज्यों में भयंकर बारिश हुई थी। वहीं एक बार फिर कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, और भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच कश्मीर में साल की पहली बर्फबारी हुई, जिससे कश्मीर की वादिया और खूबसूरत हो गई। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में ठंडी के दिनों में पर्यटक घूमने के लिए जाते है। इसके अलावा विभाग ने यूपी, बिहार में भयंकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 4 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

ताजा बर्फबारी से खिल उठी कश्मीर की वादियां

बता दें कि साल की पहली बर्फबारी कश्मीर में आज देखी गई, जिससे कश्मीर वादियां और खूबसूरत लग रही है, उत्तरी कश्मीर के बारामूला स्थित प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग के अफरवत और दक्षिण में अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप में बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों सहित मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा मौसम विभाग ने पहाड़ों पर एक बार फिर भयंकर बारिश आंधी तूफान और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है, यानि एक बार फिर कुदरत पहाड़ों पर तबाही मचा सकता है। मालूम हो कि हाल ही पहाड़ों पर जबरदस्त जानमाल का नुकसान हुआ था।

दिल्ली -एनसीआर में कल का मौसम 4 Oct 2025 कैसा रहेगा?

दिल्ली में 2 दिन पहले हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। वहीं एक बार मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 4 Oct 2025 की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, चांदनी चौक, धौला कुआं, सफदरजंग समेत कई जगहों पर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया ह, अगर एनसीआर की बात करें गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरूग्राम में भी बारिश की संभावना जताई गई है, अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026