कल का मौसम 5 August 2026: दिल्ली में झमाझम बारिश, तूफान बनेगी मुसीबत, तो बिहार में बाढ़ की आहट से घरबाए किसान, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 5 August 2026: सावन का महीना शुरू हो चुका है। उसके साथ ही मौसम का भी मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

कल का मौसम 5 August 2026

फोटो क्रेडिट - एआई जनरेटेड

कल का मौसम 5 August 2026: सावन का महीना शुरू हो चुका है। उसके साथ ही मौसम का भी मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तो आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है।

विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, पंजाब समेत कई जगहों पर बारिश, तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी लगातार जानमाल के नुकसान की खबर सामने आ रही है। प्रशासन की तरफ की तरफ से चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली में झमाझम बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम की मिजाज तेजी से बदल रहा है। विभाग ने तो आने वाले कुछ दिनों के लिए तेज बारिश के हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली में उमस बनी हुी है।

लेकिन अब विभाग की तरफ से तेज बारिश की संभावना जताई है। अगर कल का मौसम 5 August 2026 की बात करें तो विभाग ने पूसा, कनॉट प्लेस, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पीतमपुरा, दिल्ली कैंट, नरेला, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा

बिहार में लगातार हो रही बारिश और पड़ोसी राज्यों से छोड़े जा रहे पानी के कारण कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

कोशी, गंडक, बागमती, कमला बलान, बूढ़ी गंडक और महानंदा जैसी नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रशासन के अलर्ट के बाद किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। आईएमडी ने छपरा,आरा, बक्सर पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में अगले दो दिनों का अलर्ट

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और उसके बाद के 5 दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 5 अगस्त, 2026 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा 4 और 5 अगस्त, 2026 को असम और मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत ज़्यादा भारी बारिश (≥ 21 सेमी) होने की संभावना है।

 

Exit mobile version