कल का मौसम 5 May 2026: सावधान! UP, हरियाणा, राजस्थान के साथ पहाड़ों में आफत की बारिश! आंधी-वज्रपात की आशंका से मचा हाहाकार; देखें रिपोर्ट

कल का मौसम 5 May 2026: मौसम विभाग की ओर से आगामी कल फिर यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कल का मौसम 5 May 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 5 May 2026: मई की शुरुआत के साथ ही मौसम का बदला रंग नजर आने लगा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक में आंधी-बारिश हाहाकार मचा रही है। कहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं भीषण आंधी-बारिश ने लोगों के समक्ष चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आगामी कल यानी 5 मई से जुड़ी पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के साथ उत्तराखंड और हिमाचल में भी आफत की बारिश और आंधी-वज्रपात दर्ज की जा सकती है।

UP, हरियाणा, राजस्थान के साथ पहाड़ों में आफत की बारिश!

पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध और ब्रज क्षेत्र तक आगामी कल भी भीषण बारिश हो सकती है। हरियाणा में भी पानीपत से सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, जींद, उकलाना, सिरसा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान की बात करें तो यहां हनुमानगढ़ से लेकर अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, सीकर, जोधपुर समेत कुछ इलाकों में आंधी के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी में भी तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। 

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में भी आंधी बारिश के आसार हैं जिसको लेकर हाहाकार मचा है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, चंबा और हमीरपुर के साथ मनाली में भी बारिश का रौद्र रूप नजर आ सकता है। इसको लेकर चेतावनी भी जारी हुई है। सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

राजधानी दिल्ली और MP में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली की बात करें तो यहां आगामी कल हल्की बारिश की संभावना है। दो दिन पहले दिल्ली में भीषण बारिश हुई थी जिसके बाद तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली में आगामी कल भी तापमान बढ़ने के आसार हैं जिससे लोगों को अधिक गर्मी का एहसास हो सकता है। दिल्ली वासी दोपहर में हल्की बारिश का गवाह भी बन सकते हैं।

मध्य प्रदेश की बात करें तो बुंदेलखंड में प्रचंड गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा सकती है। वहीं शहडोल, सिंगरौली, जबलपुर, सतना, विदिशा, रीवा और कटनी में आंधी-बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गिरने और वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की गई है। आईएमडी ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Exit mobile version