---Advertisement---

कल का मौसम 7 Feb 2026: उत्तर भारत में ठंडी हवाओं के रुख ने बढ़ाया सिरदर्द! पहाड़ों में बूंदाबांदी बनेगी चिंता का सबब, जानें दिल्ली-NCR में वेदर का हाल?

कल का मौसम 7 Feb 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पहाड़ों में बूंदाबांदी तापमान में गिरावट का कारण बनते हुए कड़ाके की ठंड बढ़ा सकती है। उत्तर भारत में स्थित यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी जैसे राज्यों में हवाओं का रुख लोगों के लिए सिरदर्द बन सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 6, 2026 6:22 अपराह्न

कल का मौसम 7 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 Feb 2026: फरवरी का महीना बीतने के साथ ही मौसम के रुख में भी तगड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं दोपहर में तपती धूप, तो कहीं तेज हवाएं और बूंदाबांदी अलबेले देश का सजीव चित्रण कर रही हैं। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल यानी 7 फरवरी के लिए मौसम से जुड़े पूर्वानुमान साझा किए गए हैं।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर भारत में ठंड हवाओं का रुख लोगों का सिरदर्द बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं, पहाड़ों में बूंदाबांदी हो सकती है जो लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगी। दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं जो लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर सकते हैं।

उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का रुख बढ़ाएगी सिरदर्द!

यूपी के साथ हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में ठंड हवाओं का रुख सिरदर्द बढ़ा सकता है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के पूर्वांचल में स्थित गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, मऊ, आजमगढ़, बलिया और पश्चिम में स्थित गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा समेत अन्य कई जिलों में ठंडी हवाएं पारा गिरा सकती हैं। यूपी से सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा, सागर, दतिया समेत अन्य जिलों में भी शीतलहर के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

राजस्थान की बात करें तो यहां सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस दौरान नागौर से सीकर, कोटा, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, गंगापुर सिटी तक पारा गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजस्थान से सटे हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, महेन्द्रगढ़, रोहतक, सिरसा, जींद, उकलाना आदि जैसे जिलों में ठंडी हवाएं मौसम का रुख बदल सकती हैं। इस दौरान लोगों को सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का एहसास हो सकता है। वहीं दिन में धूप खिलने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा कल का मौसम 7 Feb 2026?

राजधानी और आस-पास के इलाकों में आगामी कल मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि, यदि पहाड़ों में बर्फबारी या तेज बारिश हुई, तो दिल्ली-एनसीआर में बादल छा सकते हैं। इस दौरान दिन में ठंडी हवा लोगों के समक्ष नई चुनौती पेश कर सकती है। वहीं पहाड़ों में मौसम साफ रहा, तो राजधानी व एनसीआर के क्षेत्रों में भी दिन में धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम धुंध और कोहरा विजिबिलिटी प्रभावित कर सकता है।

पहाड़ों मे बूंदाबांदी बन सकती है चिंता का सबब!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में आगामी कल बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर आदि जैसे इलाकों में मौसम बदला नजर आ सकता है। जम्मू-कश्मीर में स्थित श्रीनगर, रियाशी, कटरा, बारामूला, बड़गांव, उधमपुर, कठुआ आदि समेत कई जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे इतर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हो सकती है जो लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026