---Advertisement---

कल का मौसम 7 June 2026: दिल्ली में भीषण हीटवेव का अलर्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार में तेज बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 7 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। एक बार फिर दिल्ली में हीटवेव और तेज गर्म हवाएं चलने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2026 6:29 अपराह्न

कल का मौसम 7 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। बारिश के बाद एक बार फिर दिल्ली में हीटवेव और तेज गर्म हवाएं चलने जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी तूफान, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि एक बार देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। दिल्लीवासियों को एक बार फिर हीटवेव और गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में हीटवेव के अलर्ट से घबराए दिल्लीवासी

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद दिल्लीवासी घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के मुताबिक पूसा, लोधी रोड, राजघाट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दिल्ली यूनिवर्सिटी, सफदरजंग, पालम, नरेला, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर हीटवेव और गर्म हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार, यूपी में तेज बारिश, तूफान से मचेगी तबाही

जून की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। एक ओर कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में हीटवेव और भीषण गर्मी का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के करीब 70 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगर बिहार की बात करें तो सीवान, सासाराम, आरा, बक्सर, पटना, सारण, हाजीपुर, गया समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो बनारस, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026