---Advertisement---

कल का मौसम 8 March 2026: सावधान! राजस्थान समेत इन इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी, तो कई जगहों पर भीषण बारिश, तूफान से मचेगा हाहाकार; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 8 March 2026: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 7, 2026 5:41 अपराह्न

कल का मौसम 8 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 March 2026: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मार्च में ही गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। कई जगहों पर तो विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पश्चिमी वक्षोभ के कारण विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है, क्योंकि कई जगहों पर तेज तूफान, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगले 4 दिनों में 09 मार्च तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 8-12 डिग्री सेल्सियस और उत्तर पश्चिम भारत के बाकी मैदानी इलाकों में 6-8 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है; और उसके बाद अगले 2 दिनों में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। यह कहना गलत नहीं होगा कि खई राज्यों में सूरज आग उगलने के लिए तैयार है।

राजस्थान समेत इन इलाकों में हीवेव का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश और विदर्भ में 8 और 9 मार्च को तथा पश्चिमी राजस्थान में 10 और 11 मार्च को छिटपुट लू चलने की प्रबल संभावना है। कोंकण में 9 मार्च को, गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 9 और 10 मार्च को तथा सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में 9 से 11 मार्च के दौरान गर्म और उमस भरे मौसम की प्रबल संभावना है।

दक्षिण और मध्य तटीय आंध्र प्रदेश तथा रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु के आसपास के जिलों में 7 और 8 मार्च को गर्म और उमस भरे मौसम के साथ छिटपुट लू चलने की प्रबल संभावना है।

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 6 दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। यानि देश के कई राज्यों में सूरज आग उगलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मार्च में ही आईएमडी ने कई जगहों पर लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जगहों पर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी – कल का मौसम 8 March 2026

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में विभाग ने भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 2 से 3 दिन बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार छपरा, आरा, बक्सर, सासाराम, भागलपुर, पटना, हाजीपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग की तरफ से झारखंड में बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है, साथ ही इस दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भी विभाग ने तेज बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TCS Nashik Case

अप्रैल 24, 2026

GPT-5.5

अप्रैल 24, 2026

Delhi Rape Murder Case

अप्रैल 24, 2026

Assembly Elections 2026

अप्रैल 24, 2026

Punjab News

अप्रैल 23, 2026

Punjab News

अप्रैल 23, 2026