---Advertisement---

Bigg Boss 20: सिद्धार्थ शुक्ला का शेर वाला अंदाज देख दोस्त माही विज के नहीं थमे आंसू, क्या ईशा रिखी ने बादशाह को कहा ‘प्ले बॉय’ और ‘रेड फ्लैग’

Bigg Boss 20: माही विज के आंखों से आंसू निकल गए जब सिद्धार्थ शुक्ला को उन्होंने स्क्रीन पर देखा। दोनों का रिश्ता काफी खास था तो वहीं इस सब के बीच ईशा रिखी कुछ ऐसा कहती नजर आती है जो बादशाह पर कटाक्ष माना जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो एक ऐसे माइलस्टोन पर पहुंच चुका है जो निश्चित तौर पर रियलिटी शो की दुनिया में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। जी हां, बिग बॉस के 20 साल पूरे हो चुके हैं और ऐसे में 20 साल के इस सुहाने सफर को याद करते हुए कई सीजन के आईकॉनिक मोमेंट्स को बिग बॉस 20 में दिखाया गया। इस सबके बीच लोगों का ध्यान जिसने खींचा है वह है सिद्धार्थ शुक्ला जिन्होंने बिग बॉस 13 में अपने धाकड़ अंदाज से हर किसी को दीवाना बना दिया था। इस आईकॉनिक मोमेंट को देखकर बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज भी इमोशनल नजर आई।

Bigg Boss 20 में सिद्धार्थ शुक्ला ने हर कंटेस्टेंट को रुलाया

सोशल मीडिया पर फिलहाल बिग बॉस 20 से सिद्धार्थ शुक्ला के कई क्लिप शेयर किए गए हैं जहां मेकर्स ने 20 साल के इतिहास झलक कंटेस्टेंट को दिखाते हुए नजर आए हैं। जब सिद्धार्थ शुक्ला स्क्रीन पर आए तो सभी कंटेस्टेंट की आंखों से आंसू निकल गए। यह इमोशनल पल सोशल मीडिया पर फिलहाल सुर्खियों में है और लोग इसे देखकर भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं अपने दोस्त को देखकर माही विज के आंखों के आंसू भी नहीं रुक सके।

क्यों खास है माही विज और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता

माही विज और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता काफी खास था। दोनों की दोस्ती खतरों के खिलाड़ी के दौरान हुई थी। शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। खुद माही ने इस बारे में खुलासा किया था कि रोहित शेट्टी के शो में सिर्फ सिद्धार्थ ही उनके दोस्त थे। शो के बाद भी दोनों का मिलना जुलना लगा रहा था। निधन से एक दिन पहले ही उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी।

क्या बिग बॉस 20 में ईशा रिखी ने किया बादशाह पर कटाक्ष

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @dhh.semi

दूसरी तरफ एक और क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां ईशा रिखी गुल्लू के साथ बात करते हुए यह कहते हुए नजर आती है कि रेड फ्लैग मैंने अपनी लाइफ में बहुत अच्छा देखा है। वह कहती है जो लोग चीट करते हैं उनके लिए मूव ऑन की कोई गेम ही नहीं होती है। वह यह भी कहती है कि जो धोखा देते हैं क्या उन्हें पछतावा होता है स्पेशली जो प्लेबॉय टाइप के होते हैं। गुल्लू उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि दिन में एक न एक बार वह जरुर सोचता होगा कि उन्होंने गलती की है। हालांकि इस दौरान ईशा रिखी ने बादशाह का जिक्र नहीं किया लेकिन बिग बॉस 20 का यह मूमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026