---Advertisement---

Monsoon Alert 13 Aug 2025: Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश और आंधी के लिए तैयार रहें दिल्लीवासी, तो Jharkhand में कुदरत का दिखेगा कहर; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 13 Aug 2025: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राजधानी में एक बार मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 12, 2025 6:51 अपराह्न

Monsoon Alert 13 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 13 Aug 2025: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक और बिहार से लेकर जम्मू कश्मीर तक मौसम की तांडव हर जगह देखने को मिल रही है। मैदानी इलाकों की बात करें तो कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों की जान जा रही है, तो वहीं कई राज्यों में बाढ़ से स्थिति दिन-प्रतिदिन स्थिति भयावह होती जा रही है, आलम यह है कि लोग अपने घरों को छोड़कर सड़क पर रहने के लिए मजबूर है। पहाड़ों की बात करें तो वहां भी स्थिति काफी भयावह होती जा रही है, लगातार भूस्खलन, बादल फटने, भयंकर बारिश की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार बारिश के कारण पर्यटकों की संंख्या में भी भारी कमी देखी जा रही है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 13 Aug 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश और आंधी के लिए तैयार रहें दिल्लीवासी

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मालूम हो कि रक्षाबंधन के दिन दिल्ली में ऐसी मूसलाधार बारिश हुई है, त्योहार पर पूरा पानी फेर दिया। कई घंटों तक लगातार बारिश हुई थी। दिल्ली में कल के Monsoon Alert 13 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, कुतुबमीनार समेत कई जगहों पर भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरूग्राम में भी मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है।

इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर 13 अगस्त को अत्यंत भारी (≥21 सेमी) वर्षा और जम्मू में कुछ स्थानों पर 13 से 15 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

Jharkhand समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल – Monsoon Alert 13 Aug 2025

झारखंड में भी एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश, तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्व मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 13 से 17 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा का एक नया दौर और तेलंगाना में 13 और 14 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 12 से 14 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में कुछ स्थानों पर 12 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026